मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बुलाई गई थी युवतियां, 14 गिरफ्तार
यूपी में एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान तीन युवतियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर के व्यस्त बुधबाजार इलाके में स्थित होटल शेरे पंजाब में कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारकर देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है, जबकि होटल स्वामी का नाम भी इस पूरे रैकेट में सामने आया है।
होटल शेरे पंजाब में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी थी। जांच के दौरान कमरा नंबर 102, 104 और 105 में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके पर ही तीन युवतियों और उनके साथ मौजूद युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई युवतियों में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की विन्नी कुमारी, दिल्ली रघुवीर नगर निवासी सुनीता कौर उर्फ सोनिया और गोरखपुर की रोली पाठक शामिल हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें होटल के मैनेजर राहुल गुप्ता ने संपर्क कर मुरादाबाद बुलाया था।
कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाइयां और अन्य सामग्री भी बरामद की है। इनके पास से नकदी और महंगे मोबाइल फोन भी मिले। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मची है।
पकड़ी गई युवतियों के अनुसार, उन्हें लालच देकर बुलाया गया था। फिर उनकी इच्छा के विरुद्ध एक साथ कई ग्राहकों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। वहीं होटल के एक अन्य कमरे से सात युवक शराब पीते मिले।
खबरें और भी
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि वे यहां मौज-मस्ती के लिए आए थे और उन्हें राहुल गुप्ता ने ही होटल में लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही थी।
पकड़े गए नागफनी किसरौल के वसीम, झब्बू का नाला निवासी कैफ, करूला जयंतीपुर मंदिर वाली गली के रेहान, गलशहीद ईदगाह छोटी मस्जिद वाली गली के अमान, कटघर इंद्रा कालोनी के विशाल, आशियाना कालोनी निवासी शिवकुमार, मझोला दानशाह की मिलक के विकास, गाेविंद नगर निवासी अमन, बलदेवपुरी निवासी कौशल और होटल शेरे पंजाब का मैनेजर निवासी बुद्धि विहार ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास बर्फानी टेडर्स के बराबर निवासी राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि होटल स्वामी सुरेंद्र सिंह का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज किया गया है।
होटल मैनेजर राहुल गुप्ता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह यह काम होटल मालिक के कहने पर करता था। धंधे से होने वाली कमाई आधी-आधी आपस में बांट ली जाती थी, जबकि युवती-महिलाओं काे एक क्लाइंट के एक हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने इस मामले में होटल स्वामी सुरेंद्र सिंह को भी नामजद किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ऑनलाइन बुकिंग से चलता था धंधा
जांच में पता चला कि यह पूरा रैकेट ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा था। होटल मैनेजर राहुल गुप्ता इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। पहले ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग कराई जाती थी और क्यूआर कोड के माध्यम से एडवांस भुगतान लिया जाता था।
बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ग्राहकों को होटल का पता और समय भेजा जाता था। होटल पहुंचने पर बाकी रकम ली जाती थी। एक घंटे से लेकर पांच घंटे तक के अलग-अलग पैकेज तय थे, जिनकी कीमत छह हजार रुपये तक बताई जा रही है।
रजिस्टर में नहीं थी किसी की एंट्री
छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल का रजिस्टर भी संदिग्ध मिला। किसी भी ग्राहक की एंट्री उसमें दर्ज नहीं थी। इतना ही नहीं, होटल में ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्र की कोई कापी भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। पुलिस ने रजिस्टर और प्रिंटर-स्कैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
होटल मैनेजर राहुल गुप्ता ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यह काम होटल मालिक सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर करता था। उसने बताया कि इस अवैध धंधे से होने वाली कमाई आधी-आधी बांटी जाती थी। वहीं, युवतियों को प्रति ग्राहक करीब एक हजार रुपये दिए जाते थे।
कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार स्थित होटल से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन युवतियां शामिल हैं, जो दिल्ली और गोरखपुर से बुलाई गई थीं। पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और होटल स्वामी की तलाश जारी है। शहर में इस तरह के अवैध धंधों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे होटलों और संदिग्ध स्थानों पर छापामारी जारी रहेगी। देह व्यापार का नेटवर्क अब डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पुलिस भी तकनीकी निगरानी बढ़ाकर इन गिरोहों पर नकेल कसेगी।
-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
मैनेजर के संपर्क में हैं चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य जगहों की युवतियां
होटल शेरे पंजाब के मैनेजर राहुल गुप्ता का देह व्यापार का धंधा ऑनलाइन चलता है। इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर ग्राहकों की बुकिंग करने के बाद बुकिंग अमाउंट क्यूआर कोड पर मंगवाने के बाद बुकिंग फाइनल कर दी जाती थी। इसके बाद उन्हें दिन, समय और होटल का नाम एड्रेस भेज दिया जाता था।
होटल आने के बाद पूरा पैसा ले लिया जाता था। इसमें एक घंटा, दो घंटा और पांच घंटे का स्लाट फिक्स था। जिसके छह हजार रुपये तक लिए जाते थे। वहीं, आने वाले ग्राहकों की होटल के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं की जाती थी। होटल में आइडी प्रूफ की कापी भी नहीं मिली।