Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद: जज के पिता हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी साले जफर समेत छह पर शिकंजा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:07 PM (IST)

    मुरादाबाद में जज के पिता मोहम्मद असद की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर साले जफर समेत छह आरोपियों के खिलाफ 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले के चर्चित हत्याकांड जज के पिता की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर साले जफर इसके दो बेटे, दामाद समेत छह आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपितों ने 27 फरवरी की रात जज के पिता व बेकरी संचालक मोहम्मद की गोली मारकर हत्या की थी।

    इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे साले मुजाहिद को मुख्य गवाह बनाया है। मृतक के परिवार समेत 45 लोग गवाह है। पुलिस ने 900 पन्नों की चार्जशीट में घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपित की सीडी के अलावा हत्या में प्रयुक्त हथियार चश्मदीद के बयान भी शामिल किए है।

    जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद असद बेकरी संचालक थे। एक बेटा मोहम्मद अरीब, तीन बेटी असमा सुल्ताना, निशा और रूमा है। असमा सुल्ताना व उनके पति जज है। मोहम्मद असद की ससुराल नागफनी क्षेत्र के ढहरिया क्षेत्र की है। बड़ा साला मोहम्मद जफर हिस्ट्रीशीटर है। छोटा साला मुजाहिद है।

    मोहम्मद असद का अपने साले जफर से विवाद चल रहा था। उधर, जफर और मुजाहिद में भी आशियाना में स्थित एक मकान को लेकर भी विवाद चल रहा है। आरोपित जफर अपने बहनोई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था।

    खबरें और भी

    27 फरवरी की रात असद छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर जफर ने बहनोई के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जफर, इसके दो बेटे, आलमगीर, फैजान और आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

    सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पूरे मामले की विवेचना नागफनी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी।

    विवेचक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चार्जशीट में वादी मुजाहिद और मृतक के बेटे अरीब को चश्मदीद गवाह है। यह चार्जशीट में करीब 900 पन्नों की है। चार्जशीट में रेकी करते समय की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज शामिल की गई है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी और तमंचा भी बरामद की है।

    यह भी पढ़ें- 28 साल बाद पकड़ा गया हरियाणा पुलिसकर्मी का हत्यारा डॉ. झटका, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश से दबोचा