Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहली शादी छिपाकर दूसरी करने चला था युवक... दुल्हन पक्ष को भनक लगी तो बारातियों को बना लिया बंधक, जमकर हुआ बवाल

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    मुरादाबाद में एक शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने मैरिज हॉल पहुंचा, जहां उसकी पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। पहली शादी छिपाने के लिए उसने छोटे भाई को भी द ...और पढ़ें

    रतनपुर कलां गांव स्थित ख्वाजा मैरिज हॉल में दूल्हे के शादीशुदा होने की खबर पर उदास बैठे ग्रामीण

    रतनपुर कलां गांव स्थित ख्वाजा मैरिज हॉल में दूल्हे के शादीशुदा होने की खबर पर उदास बैठे ग्रामीण

    HighLights

    1. शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने पहुंचा मैरिज हॉल।

    2. पहली पत्नी को भनक लगते ही हुआ हंगामा।

    3. पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया।

    संवाद सूत्र, जागरण, मुरादाबाद। शादीशुदा युवक गुरुवार की रात दूसरी शादी करने के लिए पाकबड़ा के एक मैरिज हाल में बारात लेकर पहुंच गया। दूल्हे अपनी पहली शादी की बात छिपाने के लिए कुछ देर के लिए छोटे भाई को भी दूल्हा बना दिया।

    युवक की पहली शादी की जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को लग गई। शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया। नाराज दुल्हन के स्वजन ने बारात को बंधक बना लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    दूल्हे समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत चल रही है।
    मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव निवासी शाकिर सऊदी अरब में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात पंजाब की एक युवती से हुई थी।

    दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सऊदी में तीन साल पहले निकाह कर लिया। कुछ समय बाद शाकिर अपने घर लौट आया, जहां उसका रिश्ता मैनाठेर क्षेत्र के कुरी बरेठा गांव की एक युवती से तय कर दिया गया। शादी के लिए पाकबड़ा क्षेत्र के रतनपुर कलां स्थित एक मैरिज हाल बुक किया गया था।

    खबरें और भी

    गुरुवार रात बारात पहुंची और समारोह चल रहा था। इसी दौरान सऊदी में रह रही पहली पत्नी को इस दूसरी शादी की भनक लग गई। उसने अपने स्वजन को पंजाब में सूचना दी, जिन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इधर, शाकिर को जब शक हुआ कि मामला उजागर हो सकता है, तो उसने चालाकी से अपने छोटे भाई को दूल्हे के रूप में आगे कर दिया, लेकिन बाद में उसने खुद सेहरा पहन लिया और बारात लेकर मैरिज हाल पहुंच गया।

    इसी बीच किसी ने लड़की पक्ष को उसकी पहली शादी की जानकारी दे दी। यह सुनते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन को जैसे ही सच्चाई पता चली, वह रोने लगी। गुस्साए स्वजन ने दूल्हे और बारातियों को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया।

    मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस दूल्हा शाकिर और कुछ अन्य लोगों को थाने ले गई। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। वार्ता चल रही है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    पंजाब की युवती दूसरे सम्प्रदाय की, तीन साल पहले की थी शादी

    बताया जाता है कि पंजाब की जिस युवती से युवक ने तीन साल पहले शादी की थी वह दूसरे सम्प्रदाय की है। युवती ने वैवाहिक जीवन में एक बेटे को भी जन्म दिया। युवक कुछ दिन के लिए घर आने की बात कहकर पत्नी को सऊदी अरब में ही छाेड़कर आ गया था। उसे किसी तरह दूसरी शादी की जानकारी हुई तो मामला खुल गया।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में भीषण हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौत