Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में भीषण हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौत

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 04:00 AM (IST)

    मुरादाबाद में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती और बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता असलम और बेटी सुभाना की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतका सुभाना और असलम का फाइल फोटो

    मृतका सुभाना और असलम का फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण मुरादाबाद। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में कर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।

    अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र के अफजलपुर निवासी असलम मजदूरी कर परिवार लालन पोषण करते थे। असलम के परिवार में पत्नी गुलिस्ता और पांच बच्चे है। असलम अपनी पत्नी गुलिस्ता ओर बेटी सुभाना के साथ बुधवार को सुबह अमरोहा के नौरंगाबाद गांव रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

    रात करीब नौ बजे दंपती अपनी बेटी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर मोढ़ा तैय्या के पास पहुंचे तभी एक बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया।

    इस दौरान हादसे के बाद भीड़ जाम हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान असलम और उनकी बेटी सुभाना की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गुलिस्ता गंभीर रूप से घायल हो गई।

    पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल गुलिस्ता को जिला अस्पताल भेज दिया है। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को थाने भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि हादसे में पिता और उनकी बेटी की मौत हुई है। ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चालक की तलाश में पुलिस लगी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर आए धमकी भरे मैसेज