Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर आए धमकी भरे मैसेज

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:02 AM (IST)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मीडिया प्रभारी के अनुसार, टेक्स्ट और वॉयस मैसेज में उन्ह ...और पढ़ें

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके मीडिया प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार ज्योतिर्मठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट व वॉयस मैसेज भेजकर उनको धमकी दी गई है। इस मामले में विधिक कार्रवाई के लिए वकीलों से विमर्श किया जा रहा है।

    संजय पांडेय के अनुसार ज्योतिर्मठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर बीते एक अप्रैल को सुबह 10:25 से 10:35 तक लगातार धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज आए। जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आ रहा था उसे ब्लॉक कर दिया गया तो वॉयस मेल में ऑडियो संदेश छह अप्रैल को 1:55 बजे और 1:57 बजे आया।

    इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें माफिया अतीक अहमद की तरह जान से मारने की धमकी दी गई है। संजय पांडेय का कहना है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भारत में गो रक्षा के लिए गो माता-राष्ट्रामाता अभियान चला रहे हैं।

    इस आंदोलन का उद्देश्य भारत में गो हत्या बंद कराना है। इसी क्रम में तीन मई से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी गविष्ठी यात्रा होना निश्चित है। इस यात्रा के दौरान वह लोगों से गो रक्षा के लिए आवाज उठाने और हर विधानसभा में रामा गौ धाम के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।

    खबरें और भी

    यही बात सनातन धर्म विरोधियों को ठीक नहीं लग रही है। इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गविष्ठी यात्रा संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो संदेश के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी दी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ उतरी, खराब मौसम की वजह से Lucknow की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट