मुरादाबाद में सनसनी: महिला की गला रेतकर हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरा भी जलाया; जंगल में मिला शव
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाकर शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। महिला का गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान न हो इसके लिए चेहरा जलाकर शव पाकबड़ा क्षेत्र में जंगल में फेंक दिया। बुधवार को जंगल में शव पढ़ते का आसपास के लोगों की भीड़ जमा होगी। पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई भी महिला को पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पाकबड़ा के मोढ़ा तैय्या गांव में लल्लू सिंह का खेत है। बुधवार की सुबह नौ बजे किसान लल्लू सिंह का बेटा प्रदीप खेत पर गए थे। उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। जिसका गला कटा हुआ था और चेहरा जला हुआ था।
प्रदीप ने गांव वालों को जानकारी दी। महिला के शव की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला के बारे में जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फोंरेसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल लग रही है। उसके गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है और चेहरे को जलाया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।