विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: केंद्रीय विद्यालय के पास खुलेआम देह व्यापार, SP सिटी ने चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:53 PM (IST)

मुरादाबाद की हरथला कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय के पास देह व्यापार से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज

प्रतीकात्‍मक इमेज

HighLights

  1. एकत्र होकर आस-पास के लोगों ने एसपी सिटी से बयां की पीड़ा

  2. आरोप- विरोध पर मिलती हैं धमकियां, बंगाल की महिला सरगना

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। केंद्रीय विद्यालय के पास रेलवे हरथला कालोनी में देह व्यापार की अवैध गतिविधि से जेन-अल्फा मुश्किल में हैं। उनका स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि अभिभावक व आस-पास के लोग जब इस अवैध गतिविधि का विरोध करते हैं तब उन्हें धमकियां मिलती हैं।

थक-हारकर मंगलवार को क्षेत्र के लोग एसपी सिटी के पास पहुंचे और पीड़ा बयां की। एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही लोगों की पीड़ा को देख चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गिरि को तलब कर फटकार लगाई।

दो टूक कहा कि क्षेत्र में ऐसा चल रहा और आपको पता नहीं? कार्रवाई के निर्देश दिये। क्षेत्र के लोगों ने सामूहिक रूप से शिकायती पत्र देते हुए कहा कि रेलवे हरथला कालोनी में देह व्यापार बढ़ता जा रहा है। 10 से 15 महिलाएं हर समय सड़क पर खड़ी रहतीं हैं।

दिन में यह महिलाएं सड़क किनारे रहती हैं। शाम होते ही अपने घरों के दरवाजे पर बैठ जाती है। यह स्थिति तब है जब पास में ही केंद्रीय विद्यालय है। इसी रास्ते में इस विद्यालय के अलावा अन्य स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं भी गुजरती है।

देह व्यापार चलने के कारण वहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी शर्मसार होना पड़ता है। इस मामले की शिकायत आनलाइन की। मगर, फर्जी निस्तारण दिखा दिया गया।

शिकायत सुनने के बाद एसपी सिटी ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हरीशवर्धन और चौकी इंचार्ज को अपने कार्यालय में बुला लिया। निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शिकायत के बाद सिर्फ निजी मुचलके में पाबंद करने की कार्रवाई

देह व्यापार से परेशान होकर मुहल्ले के कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। चौकी इंचार्ज ने इस गिरोह की सरगना महिला को निजी मुचलके में पाबंद करके अपनी कार्रवाई पूरी कर दी।

लोगों का कहना है कि वह महिला अपने आप को बंगाल की निवासी बताती है। हम लोगों को शक है कि वह घुसपैटिया भी हो सकती है। इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ पाबंद करने तक ही सीमित रही।

 

लोगों ने शिकायत की है। इस मामले में पुलिस को निर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर पुलिस ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी


यह भी पढ़ें- जेन-अल्फा के तेवरों से झुका प्रशासन! मुरादाबाद में स्कूल के सामने से हटेगी शराब दुकान, खुद पहुंचे DM