Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धूप में सुलगता बचपन, सेल्फी में मस्त 'गुरुजी': सरकारी रैली में बच्चों के आंसुओं पर भारी पड़ी शिक्षकों की मुस्कान

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:24 PM (IST)

    मुरादाबाद में 'स्कूल चलो' जागरूकता रैली के दौरान बच्चों को भीषण गर्मी और उमस में खड़ा रहना पड़ा, जबकि शिक्षक सेल्फी लेने में व्यस्त थे। बेसिक शिक्षा अ ...और पढ़ें

    सेल्फी तो बनती है: पंचायत भवन में नन्हे-मुन्नों को छोड़कर आपस मे सेल्फी लेतीं शिक्षक जागरण

    सेल्फी तो बनती है: पंचायत भवन में नन्हे-मुन्नों को छोड़कर आपस मे सेल्फी लेतीं शिक्षक जागरण

    HighLights

    1. गर्मी और उमस झेली, बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

    2. रैली शुरू होने से पहले विद्यार्थी उमस से रहे परेशान

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कहते हैं कि ''दीया तले हमेशा अंधेरा होता है''। दूसरों के जीवन में ज्ञान का उजाला फैलाने का दावा करने वाले जब खुद संवेदनशीलता की कसौटी पर फेल हो जाएं, तो इस कहावत की कड़वाहट साफ महसूस होने लगती है। ऐसा ही एक नजारा पंचायत भवन परिसर में ''स्कूल चलो'' जागरूकता रैली के दौरान देखने को मिला।

    पंचायत भवन से इस जागरूकता रैली को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पेंसिया सहित विभागीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    अधिकारियों के मन में नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की एक पवित्र उम्मीद थी, लेकिन धरातल पर उतरते ही इस उम्मीद पर संवेदनहीनता का पानी फिर गया। पसीने से तर-बतर, सूखे गले और मुरझाए चेहरों के साथ मासूम सुगह से धूप में खड़े रहे, जिन गुरुओं के कंधों पर इन बच्चों की हिफाजत का जिम्मा था, वे बच्चों की तकलीफ को दरकिनार कर खुद की तस्वीरें चमकाने में मशगूल दिखे।

    77814792

    शिक्षक बच्चों को धूप में छोड़कर हंसते-मुस्कुराते हुए सेल्फी लेने और ग्रुप फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की रैली का शुभारंभ करते हुए मंडलायुक्त आनेन्जय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराना है।

    नगर क्षेत्र के विद्यालयों एक से आठ तक की कक्षाओं के विद्यार्थी हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर नारेबाजी करते निकले। विद्यार्थियों ने घर घर मे शिक्षा का दीप जलेगा - अब हर बच्चा स्कूल चलेगा जैसे नारे लगाये। धूप और उमस रैली में विद्यार्थियों की बाधा बनीं। विद्यार्थी रैली में लोगों तक नारों के माध्यम से बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    77814792

    रैली जेल रोड गुरहट्टी चौराहे होते हुए पारकर इंटर कालेज पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी वेगीश गोयल ने बताया कि रैली को व्यवस्थित करने के लिए पूरे इंतजाम किये गए थे।

    ये रहे मौजूद

    बीईओ मूंढापांडे राजेश कुमार चतुर्वेदी, कुंदरकी त्रिलोकी नाथ गंगवार, भगतपुर मोहित कुमार, बिलारी विकास कुमार, जिला समन्वयक शिवम शुक्ला, अखिलेश कुमार, डा. तारा सिंह, हर्ष वर्धन कपिल, चिरंजीव ठाकुर, निखिल गुप्ता ने रैली का नेतृत्व किया।

    रैली का संचालन शिक्षक डा. हरनन्दन प्रसाद ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. नीरज शर्मा, संजय कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार योगराज सिंह के अलावा राजकुमार, जितेंद्र कुमार जोली, रत्नेश बाला आदि मौजूद रहे।

     

    यह लापरवाही है, विद्यार्थी अगर एक साथ समय पर नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें पंचायत भवन में बिठाया जा सकता था। कुछ शिक्षक आयोजन के चित्र विभागीय रिकाॅर्ड के लिए लेते हैं लेकिन बच्चाें को धूप और उमस में छोड़कर सेल्फी में मशगूल हैं तो यह गलत है।

    - अमित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी


    यह भी पढ़ें- अमरोहा की इस शिक्षिका का कमाल: बंद होने की कगार पर था सरकारी स्कूल, अपने खर्च पर बदल दी तस्वीर