'पापा, स्कूल में मच्छर काटते हैं...': LKG की बच्ची का दर्द सुन DM के पास पहुंचे यूनिवर्सिटी प्रोफेसर
मुरादाबाद के स्कूलों में मच्छरों के प्रकोप से परेशान एक एलकेजी छात्रा के पिता ने डीएम से शिकायत की। डीएम ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद के स्कूलों में मच्छरों का प्रकोप है। एलकेजी की एक छात्रा के मच्छर ने काटा तो उसने यह पीड़ा पिता से बयां की। पिता ने डीआईओएस से बात की। फिर बाकायदा मेल पर डीएम से शिकायत कर दी।
डीएम ने डीआईओएस को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये। जिसके बाद डीआईओएस ने डीपीआरओ से सहयोग मांगा है। एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सोनू सिंह ने लिखे पत्र में कहा कि बेटी एलकेजी की छात्रा है।
पहली बार बेटी के स्कूल में मच्छर ने काटा तब स्कूल डायरी में विद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बावजूद स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेटी के दोबारा मच्छर ने काटा तब अधिकारियों से शिकायत की।
कहा कि यह सामान्य बात नहीं है। इससे बच्चों में मच्छरजनित संक्रमण हो सकते हैं। अभिभावक होने के नाते हम हम स्कूलों पर भरोसा करते हैं कि वह बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद सर्किट हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा: मंत्री धर्मपाल सिंह को नहीं मिली VIP सूट की चाबी, जानें पूरा मामला
