Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad Weather Update: मुरादाबाद में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, बिजली गुल; जानें अगले 6 दिनों का हाल

    Updated: Fri, 29 May 2026 12:10 AM (IST)

    मुरादाबाद में गुरुवार रात आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ, जिससे बिजली गुल हो गई और पेड़ों की टहनियां टूट गईं। मौसम विभाग ने अगले छह द ...और पढ़ें

    वर्षा के बाद जलभराव हुआ।जागरण

    वर्षा के बाद जलभराव हुआ।जागरण

    HighLights

    1. पेड़ों की टहनियां टूटी, फ्लेक्सी फटकर दूर गिरीं, मोबाइल पर अलर्ट आने से ठहरे लोग

    2. छह दिन तक बूंदाबांदी के आसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आने की संभावना

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आंधी और बारिश के साथ गुरुवार रात ओले भी गिरे। बादलों की कड़क से लोग सहम गए। राहगीर जहां के तहां ठहर गए। रात दस बजे पहले आंधी आई और फिर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मोबाइल की स्क्रीन पर अचानक मौसम का अलर्ट जारी होने लगा कि 60-90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी तूफान आ सकता है।

    इस अलर्ट को मोबाइल की स्क्रीन पर फ्लैश होते हुए लोग चौंके। घरों के बाहर लोग सुरक्षित जगह ठहर गए। आंधी-बारिश और ओले गिरने से नौतपा की तपिश ठंडी हो गई। दिनभर उमस और तेज गर्मी से बेहाल रहे लोगों ने रात को मौसम बदलने पर राहत महसूस की।

    C-503-1-BRY1200-508213

    मौसम बदलने से गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच गया। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। जिले में मानसून के 18 जून तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

    गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे थे। किसानों के अनुसार इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई बागों में कच्चे आम गिरने की सूचना है।

    खबरें और भी

    मौसम बदलने से 30 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले छह दिनों तक बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: संभल में नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा