अमेरिका ‘युद्ध अपराधी’, नहीं रोका तो दुनिया भुगतेगी खामियाजा: संजय सिंह
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मुरादाबाद में इफ्तार कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी नीतियों को दुनिया के लिए खतरा बताया। उन्होंने अमेरिका को 'पागल हाथी' कहकर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका की नीतियां दुनिया के लिए खतरा बनती जा रही हैं। अगर उसे अभी नहीं रोका गया तो इसका खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ेगा। वह रविवार को पाकबड़ा में हुई इफ्तार के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
उनका कहना था कि रमजान का महीना पाक और बरकतों का है, जो आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे इफ्तार आयोजन से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम होती है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका आज एक ‘पागल हाथी’ की तरह व्यवहार कर रहा है, जो हर देश को कुचलना चाहता है। पहले वेनेजुएला, इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों पर दबाव बनाया और अब ईरान को निशाना बनाया जा रहा है।
आरोप लगाया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या में अमेरिका और इजरायल की भूमिका रही और हालिया घटनाओं में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच देश में महंगाई बढ़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि संकट के समय भी कुछ बड़े उद्योगपति मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान लंबे समय से भारत का सहयोगी रहा है और भारत को अपने हितों को ध्यान में रखकर विदेश नीति तय करनी चाहिए।
खबरें और भी
साथ ही उन्होंने संसद में इस पूरे मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करने की बात भी कही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मु. याकूब ने मेहमानों का स्वागत किया।