विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शासन ने किया तबादला: डॉक्टर शेर सिंह कक्कड़ को बनाया सहारनपुर CMO, मुरादाबाद में दीं 10 साल सेवाएं

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:27 PM (IST)

CMP Transfer: डॉ. शेर सिंह कक्कड़, जो मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ थे, को शासन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. डॉ. शेर सिंह कक्कड़ सहारनपुर के नए सीएमओ नियुक्त।

  2. मुरादाबाद में 2013 से हड्डी रोग विशेषज्ञ थे।

  3. उत्तर प्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से किया तबादला।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। UP CMO Transfer: मंडलीय जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शेर सिंह कक्कड़ काे शासन ने सहारनपुर का सीएमओ नियुक्त किया है। शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश के बाद वह बुधवार सुबह सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। डॉ. कक्कड़ मुरादाबाद में जनवरी 2013 से सेवाएं दे रहे थे।

मुरादाबाद से पहले बदायूं में करीब 14 साल सेवाएं दीं थी। मुरादाबाद जिला अस्पताल में वह हड्डी रोग के मरीजों का उपचार कर रहे थे। उनकी पहचान अस्पताल में हड्डी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में थी। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार और परामर्श के लिए उनके पास पहुंचते थे।

cmo moradabad

डॉक्टर शेर सिंह कक्कड़।

सहारनपुर के सीएमओ बनने से पहले दे रहे थे सेवाएं

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश में प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह कक्कड़ को तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्साधिकारी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है। शासन ने उन्हें नवीन पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुराबाद में वर्ष 2013 जनवरी से हड्डी रोग विभाग में दे रहे थे सेवाएं

अब जिला अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित, डॉ. वसीम खान और डॉ. औवेस हैं। उनके स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने चंडौस एसओ किए सस्पेंड, देर रात निरीक्षण में थाना से मिले गायब

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि आदेश मिलने के बाद डॉ. शेर सिंह कक्कड़ को रिलीव कर दिया गया है। वह सहारनपुर के निकल चुके हैं। संभवता वह अपराह्न तीन बजे तक वहां पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा