विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात में अचानक थाने पहुंचे SSP नीरज जादौन, चंडौस एसओ गायब मिलने पर किए सस्पेंड; विभाग में मची खलबली

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 03:01 PM (IST)

Aligarh News: एसएसपी नीरज जादौन ने देर रात चंडौस और गभाना थानों का औचक निरीक्षण किया। चंडौस में लापरवाही मिलने ...और पढ़ें

गश्त के दौरान एसएसपी नीरज जादौन।

गश्त के दौरान एसएसपी नीरज जादौन।

HighLights

  1. एसएसपी नीरज जादौन ने देर रात थानों का निरीक्षण किया।

  2. चंडौस थाने में लापरवाही पर एसएचओ निलंबित हुए।

  3. गभाना में पुलिस ड्यूटी और सतर्कता परखी गई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: एसएसपी नीरज जादौन ने बुधवार देर रात थाना चंडौस का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मौके पर नहीं मिले। वहीं, थाना परिसर में कुछ लोग अनधिकृत रूप से बैठे पाए गए। उनके संबंध में रोजनामचा आम में भी कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं थी।
औचक निरीक्षण में सामने आई इन अनियमितताओं को एसएसपी ने गंभीरता से लिया। पुलिसकर्मियों की गश्त ड्यूटी की निगरानी में शिथिलता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी चंडौस राजवीर सिंह परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को लेकर विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ssp aligarh small

गश्त के दौरान पहुंचे एसएसपी।

गभाना में देर रात एसएसपी का औचक निरीक्षण, पीआरवी समेत पुलिस ड्यूटियां परखी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने मंगलवार देर रात थाना गभाना क्षेत्र में भ्रमण कर पीआरवी और अन्य पुलिस ड्यूटियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को परखते हुए पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- लॉटरी में नाम आने पर खुशी से खिले चेहरे: मुरादाबाद में दिव्यांग, SC/ST व OBC को सह्याद्री पॉकेट-ए में मिले प्लाट

यह भी पढ़ें- यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस

आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताए दी जाए

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसएसपी के देर रात औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखने को मिली।