शराब पीकर शिव मंदिर पर कांवड़ियों से अभद्रता, मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल ने दो सिपाही किए निलंबित
दोनों ने शिव मंदिर पर हुड़दंग मचाया और रोकने आए पुलिसकर्मियों से भी गाली-गलौज की, जिसके बाद मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात दो सिपाही निलंबित
शराब पीकर शिव मंदिर पर कांवड़ियों से की अभद्रता
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पुलिस लाइंस से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कांठ क्षेत्र में रविवार की रात ड्यूटी पर लगाए गए कॉन्स्टेबल गौरव कुमार और राममोहन शर्मा ने शराब पीकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। शिव मंदिर पर पहुंचकर कांवड़ियों से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गाली गलौज कर दी।
सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने दोनों को पकड़कर कांठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। जहां उनका मेडिकल कराया। एसएसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया।
पुलिस ने दोनों सिपाहियों का कराया मेडिकल, शराब पीने की हुई पुष्टि
कॉन्स्टेबल गौरव कुमार और राम मोहन शर्मा की इस तैनाती पुलिस लाइंस में चल रही है। रविवार की रात दोनों की ड्यूटी कांठ क्षेत्र की सलेमपुर चौकी पर लगाई थी। दोनों चौकी पर पहुंचनेे के बजाए कार लेकर शराब पीने के लिए निकल गए। मध्य रात्रि दोनों शराब के नशे में छजलैट क्षेत्र के पचोकरा खानपुर स्थित शिव मंदिर पर पहुंच गए। यहां पर पहुंचकर दोनों कांवड़ियों से अभद्रता करनी शुरू कर दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने भी जमकर हंगामा किया। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने का प्रयास
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था पर इगलास इंस्पेक्टर निलंबित, पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला; अलीगढ़ SSP की कार्रवाई
थाना पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने किया दोनों को निलंबित
किया तो उनके साथ भी गाली गलौज की। सूचना पर छजलैट पुलिस पहुंच गई। दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने लाई। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों का कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। इसके बाद छजलैट पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।
यह भी पढ़ें- UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि थाना पुलिस की रिपोर्ट पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा मेडिकल किया गया था। दोनों कांस्टेबल शराब के नशे में थे। मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई है।