गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में रिचेकिंग में फेल करने और रिजल्ट में देरी से छात्रों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
छात्रों ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में देरी और रिचेकिंग में फेल होने पर प्रदर्शन किया।

एएसपी को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुचे एबीवीपी कार्यकर्ता।
HighLights
एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर परिणाम में देरी पर छात्रों का प्रदर्शन।
रिचेकिंग के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र हुए फेल।
कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में हो रही देरी और रिचेकिंग के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कुलाधिपति सचिन महेश्वरी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
छात्र-छात्राओं का कहना था कि रिचेकिंग के परिणाम में भी कई विद्यार्थियों को फेल किया गया है। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलती हुई है तो प्रभावित छात्रों को प्रमोट कर उत्तीर्ण किया जाए। ऐसा संभव न होने पर सभी प्रभावित विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाए।
विद्यार्थियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
छात्रों ने कहा इससे उनका साल बर्बाद हो रहा है। ज्ञापन देने के दौरान कुलाधिपति ने आश्वासन दिया कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। दो-तीन दिन में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
ज्ञापन में विद्यार्थियों ने एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम जल्द जारी करने की भी मांग की। उनका कहना था कि परिणाम में लगातार देरी के कारण आगे की पढ़ाई और अन्य शैक्षिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।
रिचेकिंग के बाद भी विद्यार्थियों के फेल होने को लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में दीपक रस्तोगी, गगन सिंह, निक्की, सागर, राजू सैनी, अंजली सिंह, अजय सागर, साजिया परवीन, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
