Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! रेलवे में भी होंगे तबादले, कर्मचारियों को अपने घर के पास काम करने का मिलेगा मौका

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 02:28 PM (IST)

    रेलवे ने कर्मचारियों को अपने घर के नजदीक जाने का मौका दिया है। इसके लिए आपसी सहमति से स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कर्मचारी अपने ईजीआरएस पर प ...और पढ़ें

    रेलवे कर्मचारियों को अपने घर के पास काम करने का मिलेगा अवसर - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    रेलवे कर्मचारियों को अपने घर के पास काम करने का मिलेगा अवसर - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. कैरिज एंड वैगन विभाग ने अंतर मंडल स्थानांतरण के लिए मांगे आवेदन
    2. ईजीआरएस के माध्यम से किए जाएंगे आवेदन, आपस में मंडल बदल सकेंगे कर्मचारी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रेलवे कर्मचारियों को अपने घर के नजदीक जाने का रेलवे अवसर देने जा रहा है। इसके तहत अंतर रेलवे मंडल में कर्मचारियों से परस्पर सहमति के आधार पर स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण होंगे।

    कार्मिक विभाग की ओर से निकाले गए पत्र के अनुसार कैरिज एंड वैगन विभाग में कार्यरत कर्मचारी अगर किसी दूसरे मंडल में स्थानांतरण चाहते हैं तो वह अपने ईजीआरएस पर प्राथमिकी वाले मंडल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदन को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पर प्राथमिक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

    इसी प्रकार से अन्य मंडलों में भी किए जाने वाले आवेदन एचआरएमएस में दर्ज होंगे। इस प्रकार से मिले आवेदनों को प्राथमिकता के आधार आगे प्रेषित किया जाएगा। संबंधित विभागों के कर्मचारी अपने विभाग के किसी दूसरे मंडल में किसी कर्मचारी के स्थानांतरण लेने की दशा में इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। रेलवे में इससे संबंधित हर साल सैकड़ों आवेदन आते हैं।

    अपने घर के पास काम करने का मिलेगा मौका

    इससे कर्मचारियों को अपने मूल जनपद के नजदीक या अपने घर के पास भी काम करने का अवसर मिलता है। सभी आवेदन मिलने के बाद स्थानांतरण सूची बनाए जाने पर एचआरएमएस पर दर्ज आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से उन लोगों को लाभ होगा, जो अपने गृह जनपद से सैकड़ों किमी दूर कार्य कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    'दूसरों का नहीं तो हमारा चबूतरा क्यों तोड़ा', बुलडोजर चलने पर उठा भेदभाव का मुद्दा; फिर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट