विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PET Exam Special Trains: अभ्यर्थियों की राह आसान, 6 स्टेशनों पर बने हेल्प डेस्क और चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM (IST)

पीईटी परीक्षा के लिए मुरादाबाद जीआरपी सर्किल के छह रेलवे स्टेशनों पर सात हेल्प डेस्क और सात होल्डिंग एरिया बनाए ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पीईटी को देखते हुए 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान मुरादाबाद जीआरपी सर्किल के छह रेलवे स्टेशनों पर सात हेल्प डेस्क और सात होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

जीआरपी के अनुसार, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, बदायूं और चंदौसी रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और बदायूं में ठहरने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

Hindi Train Routes and Timetable Infographic

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म छह-सात और बुकिंग एरिया में दो होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां बड़े पंखे के पास एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। रामपुर स्टेशन पर वेटिंग एरिया में एक होल्डिंग एरिया और प्लेटफार्म नंबर एक पर हेल्प डेस्क रहेगा।

बरेली जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक और छह पर दो होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जबकि मुख्य गेट पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। बरेली सिटी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर एक होल्डिंग एरिया और प्लेटफार्म नंबर एक व चार पर दो हेल्प डेस्क रहेंगे।

बदायूं में प्लेटफार्म नंबर एक पर एक होल्डिंग एरिया और हेल्प डेस्क बनाया गया है। चंदौसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें- शहीद एक्सप्रेस आग हादसा: S-6 कोच में जले बैग से मिली गन और पोटाश, मुरादाबाद RPF में मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।