Weather Today: मुरादाबाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, आने वाले दो दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत
मुरादाबाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। ...और पढ़ें

मुरादाबाद। जिगर कालोनी से तेज वर्षा में छाता लेकर गुजरती महिलाएं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बीती रात करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर होती रही। वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
मौसम विशेषज्ञों ने तीन से आठ मई तक बीच-बीच में वर्षा की संभावना जताई है। सुबह घरों से निकलने वाले लोग छाता लेकर निकले। स्कूली बच्चे भी रेनकोट पहनकर स्कूल पहुंचे। बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, हालांकि किसानों और आमजन के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।
शाहजहांपुर में भी तेज बरसात ने दी गर्मी से राहत
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार सुबह मौसम बदल गया। हवा के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। तीन घन्टे में 26 मिमी पानी बरस चुका है। पूरे दिन बादल छाए रहने व रुक रुक कर बरसात होने के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 16 पर पहुंच गया है। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।