बागेश्वर में भारी बारिश: गर्म कपड़ों में दिखे लोग, फसलें हुईं बर्बाद; किसानों परेशान
Weather Update: बागेश्वर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे गेहूं की कटाई और मड़ाई रुक गई है। फसलों को नुकसान पहुंचा है, पेड़ गिर ...और पढ़ें

बारिश के बीच गुजरते लोग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। Weather Today: जिले में बीती रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बारिश के चलते गेहूं की फसल की मड़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर गेहूं खेतों में कटा पड़ा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलें प्रभावित
सोमवार सुबह स्कूलों का समय सात बजे होने के कारण स्कूली बच्चों को बारिश में भीगते हुए विद्यालय जाना पड़ा। तेज ठंडक के चलते गर्मी के मौसम में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर जरूरी कार्य निपटाते नजर आए। रविवार देर रात बिजली आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन सोमवार सुबह कई घरों में पानी की समस्या बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर अंधड़ के कारण पेड़ गिरने की सूचना है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हुई।
तेज हवा और बारिश से पशुपालकों को भी नुकसान
तेज हवा और बारिश से कई गौशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। पशुपालकों को इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
फसलों के नुकसान का लगाया जा रहा आकलन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी मुख्य सड़कें बंद नहीं हैं, हालांकि ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है, जिन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी
बारिश के कारण बाजार में रौनक कम
लगातार बारिश से बाजारों में भी रौनक कम है और लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती दिखीं। किसानों और ग्रामीणों की निगाहें अब मौसम के साफ होने पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- आज बदलेगा आगरा में मौसम: चार दिन तक आंधी-बारिश, भीषण गर्मी और उमस से राहत