विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर की बेटी के साथ मुरादाबाद में हैवानियत: दहेज के लिए पीटा, फिर सीढ़ियों से नीचे फेंककर ले ली जान

Published: Mon, 13 Apr 2026 09:09 PM (IST)

मुरादाबाद के पाकबड़ा में गायत्री नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति, सास और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, पहले भी हो चुकी थीं कई बार पंचायत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा के नानकबाड़ी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। आरोप है कि चार अप्रैल को पति और सास-ससुर ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर सीढ़ियों से धक्का दे दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के पसियापुरा जनोबी निवासी संजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी बहन गायत्री की शादी नानकबाड़ी निवासी देवेन्द्र से की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। कई बार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई।

स्थिति बिगड़ने पर गायत्री को करीब डेढ़ साल तक मायके में भी रखा गया। बाद में ससुराल पक्ष द्वारा व्यवहार सुधारने का आश्वासन देने पर उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। लेकिन वहां पहुंचते ही फिर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि चार अप्रैल को पति देवेन्द्र, ससुर महेंद्र और सास चंद्रावती ने गायत्री को पीटा फिर सीढ़ियों से धक्का दे दिया।

इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पाकबड़ा इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat @160 KM/H: मुरादाबाद-शाहजहांपुर के बीच बिछेगा हाई स्पीड ट्रैक, अब मिनटों में तय होगा सफर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।