Vande Bharat @160 KM/H: मुरादाबाद-शाहजहांपुर के बीच बिछेगा हाई स्पीड ट्रैक, अब मिनटों में तय होगा सफर!
मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे हाई-स्पीड ट्रैक बिछाएगा। पहले चरण में मुरादाबाद-बरेली के बीच 150 किमी नई ला ...और पढ़ें

वंदेभारत
HighLights
वंदे भारत की रफ्तार बढ़ाने को हाई स्पीड ट्रैक पर रेलवे बोर्ड का फोकस
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद से बरेली और आगे शाहजहांपुर तक रेलवे अब हाई स्पीड ट्रैक बिछाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मौजूदा पुरानी रेल लाइन को हटाकर नई तकनीक से लैस ट्रैक बिछाया जाएगा, जिस पर वंदे भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
अभी इस रूट पर वंदे भारत की गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा के बीच ही सीमित है, जिससे समय की अपेक्षित बचत नहीं हो पा रही है। योजना के तहत पहले चरण में मुरादाबाद से बरेली के बीच नई लाइन बिछाई जाएगी। करीब 150 किमी लंबे इस ट्रैक के निर्माण पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
रेलवे ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और चालू वित्तीय वर्ष में ही काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुरादाबाद जंक्शन से होकर वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर से वाराणसी-अयोध्या और मेरठ-लखनऊ रूट पर चलती हैं।
अब नया हाई स्पीड ट्रैक बिछाए जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटा के स्पीड से मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच दौड़ सकेगी। इसी को देखते हुए रेलवे अब आधुनिक सिग्नल प्रणाली और हाई स्पीड ट्रैक पर जोर दे रहा है। दूसरे चरण में इस परियोजना को शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ तक विस्तारित करने की योजना है।
खबरें और भी
साथ ही अन्य दिशाओं की ओर भी मुरादाबाद रेल मंडल में नई लाइन बिछाने की संभावनाएं भी तेजी से उभर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद अगले एक वर्ष में मंडल में हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन का मार्ग पूरी तरह साफ हो जाएगा।
मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों के समय की बचत होगी।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
यह भी पढ़ें- सफर होगा आसान: बरेली से दिल्ली-लखनऊ रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने खोला खजाना