यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moradabad News: मुगलपुरा में छोटे भाई ने गला रेतकर की बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार; घर बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर गली नंबर रहने वाला परवेज पालिस कारीगर का कार्य करता था। परवेज जिस आवास में रहता था उसमें जमशेद और गुड्डू भी रह रहे ...और पढ़ें

HighLights
- मुगलपुरा के वारसी नगर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
- संपत्ति विवाद को लेकर गला रेतकर भाई को किया लहूलुहान
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Murder In Moradabad: संपत्ति बंटवारे को लेकर रविवार रात मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर में छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपित भाई जमशेद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर गली नंबर रहने वाला परवेज पालिस कारीगर का कार्य करता था। परिवार में पत्नी फरहा और बेटी है। इसके अलावा उसके तीन भाई और हैं। पुलिस के अनुसार, परवेज जिस आवास में रहता था, उसमें जमशेद और गुड्डू भी रह रहे थे। मकान बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था। छोटा भाई जमशेद लगातार आवास के बंटवारे को लेकर दबाव बना रहा था।
पत्नी से अवैध संबंध का भी था शक
इसके साथ ही परवेज को यह भी शक था कि जमशेद का उसकी पत्नी के साथ भी अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। मां शमा परवीन जमशेद के साथ रह रही हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे इसी बंटवारे की बात को लेकर परवेज और उसकी मां शमा परवीन और जमशेद के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई जमशेद ने चाकू से परवेज की गर्दन पर चाकू से कई वार कर गर्दन रेत दी। लहूलुहान होकर वह गिर गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खबरें और भी
मामले की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित जमशेद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।