UP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले 10वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के गांव में यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम से पहले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मुजफ्फरनगर में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या।
देर रात को किशोर ने कमरे में जहरीला पदार्थ निगला।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दसवीं के छात्र में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी 17 साल के किशोर ने इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसका आज परिणाम आना है। बुधवार देर रात को किशोर ने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन छात्र ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।
स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते पुलिस को सूचना नहीं दी गई। देर रात गांव के ही कब्रिस्तान में शव को सिपुर्द ए खाक कर दिया गया। ग्रामीण आत्महत्या का कारण रिजल्ट का तनाव मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Board Exams में नहीं आए अच्छे नंबर तो छात्रों का स्ट्रेसहो सकता है मैनेज, इस पर जाने-माने मनोचिकित्सकों ने दी राय
कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
मुजफ्फरनगर : पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कल्लरपुर चौराहा के निकट कैंटर चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। उधर, पीनना-सिसौना बाईपास पर हादसे में कई लोग घायल हो गए।
नगर कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कल्लरपुर चौराहा के निकट पीनना की तरफ से कैंटर आ रहा था,जबकि कल्लरपुर कच्छौली से प्रेमपुरी निवासी अली हसन ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तेज रफ्तार कैंटर ने अनियंत्रित होने पर ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
खबरें और भी
हादसे में ट्रैक्टर चालक अली हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में कैंटर चालक रोहित निवासी हरिद्वार भी घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। हादसे की बाबत ट्रैक्टर चालक के स्वजन को सूचना दी गई। उधर, पीनना-सिसौना बाईपास पर सड़क हादसे में प्रविंद्र, करण समेत तीन घायल हो गए।