Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akhilesh Yadav In Muzaffarnagar: '2014 में आए थे 2024 में चले जाएंगे, अगली ईद 19 अप्रैल को आएगी, फौज खत्म करने के बाद अगला नंबर पुलिस का'

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 05:08 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन के सरकार में आने पर अग्निवीर योजना समाप्त करने की बात कहते हुए आशंका जताई कि भाजपा पुलिस के ...और पढ़ें

    प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबाेधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव।
    प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबाेधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव।

    HighLights

    1. कही, अग्नि वीर समाप्त करने की बात, बोले भाजपा दूसरा हमला पुलिस पर करेगी
    2. एक और संविधान की रक्षक परियों हैं तो दूसरी ओर संविधान के भक्षक

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मीरापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी के समर्थन में आयोजित सभा मे उन्होंने कहा कि जो 2014 में आए थे वह 2024 में चले जाएंगे।

    संविधान मंथन होने जा रहा है

    अखिलेश ने कहा कि इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। एक और संविधान की रक्षक परियों हैं तो दूसरी ओर संविधान के भक्षक मैदान में है। कहां की जिन विधायकों को अपने जिताया था वह मोटे पैकेज में बिक गए। एक पार्टी घोड़े की ढाई चाल में चित हो गई।

    Read Also: Loksabha Election: सांसद ने नहीं की राम-राम, मैदान में ताल ठोंक रहे कल्लन कुमार, चुनाव लड़ने की ऐसी वजह बताई कि दंग रह गए सभी

    किसानों के डर से लिया काला कानून वापस

    पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों ने 1 साल से अधिक धरना दिया 1000 से अधिक किसानों की जान गई। चुनाव करीब आए तो घबराकर भाजपा ने किसानों के विरोधी तीन काले कानून वापस ले लिए। वह 400 सीट जीतने की बात करते हैं, तो काले कानून लागू होंगे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि गेहूं का भंडारण हो गया है। वह सरकारी भंडारण की बात नहीं बल्कि मुनाफा कमाने के लिए एकत्र किए गए गेहूं की बात करते हैं। यह सरकार दबाव बना रही है लेकिन आपकी फसलों का वाजिब दाम नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि भाजपा इंडी कहती है जो लोग इंडिया का नाम नहीं ले सकते। प्रत्येक व्यक्ति अपने देश को सुरक्षित करना चाहता है।

    खबरें और भी

    फौज खत्म करना चाहती है सरकार

    अखिलेश ने कहा, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं कर रही। सीमा पर देश को सुरक्षित रखने वाली फौज को खत्म कर अग्निवीर जैसी योजना लागू कर दी है। जिससे नौजवान हताश है। उनके गठबंधन की सरकार सरकार में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि कही भाजपा अगला हमला पुलिस पर न कर दे, और पुलिस को सिर्फ 3 साल के लिए ही भर्ती करें।

    अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने ऐसा चंदा नहीं वसूला। ऐसे उद्योगों ने चंदा दिया जो मुनाफा नहीं कमाते कुछ उद्योगों से 1000 करोड़ से अधिक का भी चंदा ले लिया गया। यहां तक की कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा ले लिया। इसलिए ही हमने वह वैक्सीन नहीं लगवाई।

    अखिलेश ने कहा कि 10 साल में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की। वह जब मुजफ्फरनगर में आए थे उस समय पुलिस भारती की परीक्षा हुई थी। सरकार दावा कर रही थी कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने से नौकरी की लाइन में खड़े नौजवानों को निराशा मिली है। आरोप लगाया कि लगता है कि युवाओं को नौकरी ना देनी पड़े। इसलिए पुलिस भर्ती का पेपर लीक कर दिया गया। 60 लाख युवाओं ने पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा था। एक युवा से परिवार के तीन सदस्य जुड़े हैं भर्ती न होने से 1.8 करोड़ लोगों को निराशा मिली है।

    हराने का काम करेंगे

    सपा मुखिया ने कहा कि 80 लोकसभा क्षेत्र में इन लोगों को बांट दिया जाए तो एक क्षेत्र में 2.25 लाख लोग नाराज हैं। जो भाजपा को हराने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के लोग समझदार हैं। लोगों को अपराधियों से बचने के लिए डायल 100 की व्यवस्था दी थी। लेकिन उसका नंबर 112 कर दिया गया। नंबर बढ़ गया तो अब शायद वसूली भी बढ़ गई है। पहले पुलिस जनता से वसूलती थी अब पुलिस से भी पैसा वसूला जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने रुपया मांगने पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जनता से होते हुए कहा कि जिन विधायकों को आपने जिता कर भेजा था। उन्हें कितना पैकेज मिला जो छोड़कर चले गए।

    Read Also: आगरा में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या; रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को बताई कत्ल की वजह

    दस साल के बाद भी घबराए हुए हैं

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी लूट और इतना झूठ हमने कभी नहीं देखा। 10 साल के बाद भी घबराए हुए हैं, यदि 400 सीट जीत रहे होते तो दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजना न पड़ता। आज परिवर्तन की हवा चल रही है पीडीए परिवार मिलकर बिजनौर में दीपक सैनी को जीत दिलाएगा और मुजफ्फरनगर से भी समाजवादी पार्टी जीतेगी। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद कादिर राणा ने की।

    अखिलेश ने कहा कि एक ईद 11 अप्रैल को थी और अगली ईद 19 अप्रैल को आएगी। विधायक आशु मलिक, सरधना विधायक अतुल प्रधान, नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी, बिजनौर से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।