Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarnagar News: संदिग्धावस्था में मां और बेटी की मौत, सुबह चारपाई पर मृत मिलीं दोनों, पुलिस टीम ने की छानबीन

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 02:52 PM (IST)

    Muzaffarnagar News दो मौतों के बाद पुलिस जांच में जुटी है। अज्ञात आशंका के चलते विजयपाल की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेजे गए है। एसपी क्राइम के अनुस ...और पढ़ें

    संदिग्ध अवस्था मे मां व बेटी की मौत, सुबह चारपाई पर मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी।
    संदिग्ध अवस्था मे मां व बेटी की मौत, सुबह चारपाई पर मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी।

    HighLights

    1. रात में सोई थी मां और बेटी
    2. सुबह चारपाई पर मृत मिलीं

    जागरण संवाददाता, बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव हरियाखेड़ा में मां व पुत्री की संदिग्ध अवस्था में मौत ही गई। रात के समय आंगन में सोई दोनों की की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी विजयपाल मजदूरी का काम करता है। रात्रि को विजयपाल व उसकी पुत्री बबली अलग-अलग कमरों में सो गए। उसकी पत्नी मिथलेश व पुत्री मुकेश बरामदे में चारपाई डालकर सो गए। विजयपाल ने बताया कि रात्रि के समय खटपट सुनकर उन्होंने मिथलेश व मुकेश को जगाया लेकिन वे नहीं उठे। उन्हें मृत पाकर कोहराम मच गया।

    एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे

    मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर एसपी क्राइम प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की।

    ये भी पढ़ेंः Mathura News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर अनामिका रॉय की बाथरूम में मौत, वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं गेस्ट हाउस

     एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। प्रथम दृष्टया किसी के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं है।

     

    खबरें और भी