Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JD बने गुरुजी: छात्रों से बोले- गलत लिखने या बोलने से होता है अर्थ का अनर्थ, भाषा की समझ बढ़ाने को करें नियमित अभ्यास

    By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar News: संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने मुजफ्फरनगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन् ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को पढ़ाते संयुक्त शिक्षा निदेशक।

    मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को पढ़ाते संयुक्त शिक्षा निदेशक।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कक्षा छह के निरीक्षण के दौरान वह एक शिक्षक की भूमिका में नजर गए। कहा कि सफलता में भाषा बहुत मायने रखती है।

    बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र संख्या, उपस्थिति, पुस्तकालय, शुल्क, पाठ्य-पुस्तक, पेयजल, साफ-सफाई, शिक्षण डायरी, व्यवसायिक शिक्षा व अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को परखा।

    उन्होंने कक्षा 6 के विद्यार्थियों को हिंदी और संस्कृत विषय के बारे में जानकारी दी। समान ध्वनि वाले शब्दों का उच्चारण बताया। शिक्षा और अक्षरों का जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जो शब्द हम बोलते हैं उनका उच्चारण सही होना चाहिए। सफलता में भाषा बहुत मायने रखती है। यदि शब्द गलत लिख दिए या बोल दिए को तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। भाषा की समझ के लिए किताबें पढ़ने का नियमित अभ्यास जरूरी है।

    अन्य कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रभावी शिक्षण के बिंदुओं पर प्रकाश डाला, जिससे विद्यार्थियों में शैक्षिक अभिरुचि की वृद्धि हो सके। व्यवसायिक शिक्षकों को अपने विषय से संबंधित समस्त पाठयक्रम व अन्य समसामयिक जानकारी से अवगत रहने के लिए निर्देशित किया। बाद में कॉलेज प्रांगण में आम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि आम फलों का राजा है। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।

    खबरें और भी

    प्रधानाचार्य ने किया संवाद

    मुजफ्फरनगर: केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती की प्रांतीय प्रवास योजना के अंतर्गत भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई मंडी की प्रधानाचार्य डा. वंदना शर्मा ने विद्यालय में संचालित परीक्षा का निरीक्षण किया। नव नियुक्त एवं वरिष्ठ आचार्य-आचार्याओं से संवाद कर प्रभावी शिक्षण, अनुशासन तथा विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

    डा. वंदना शर्मा ने विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, प्रबंधक, समस्त आचार्य-आचार्याओं एवं कार्यालय परिवार से भी भेंट की तथा विद्यालय में संचालित शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आचार्या नीलम शर्मा ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रबंधक डा. अनिल सोबती एवं प्रधानाचार्य डा. गोविंद गुप्ता ने कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों से विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त हुई है।