5 करोड़ की 'मैकलारेन' पर सवार भोले बाबा! स्पोर्टस कार वाली कांवड़ से सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे दिल्ली के युवा
दिल्ली के शिवभक्तों ने मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की थीम पर एक अनोखी कांवड़ यात्रा निकाली है, जिसमें भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है। यह कांवड़ सड़क सुरक ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स कार की प्रतिकृति के साथ यात्रा।
HighLights
मैकलारेन स्पोर्ट्स कार थीम पर बनी अनोखी कांवड़ यात्रा
भगवान शिव की प्रतिमा के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश
मुजफ्फरनगर में कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, भीड़ उमड़ी
संवाद सूत्र, छपार (मुजफ्फरनगर)। कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ रचनात्मकता का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना कट के पास शनिवार को मैकलारेन स्पोर्ट्स कार थीम पर बनी कांवड़ पहुंची, तो बम बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस यात्रा के माध्यम से इन्होंने आस्था के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है कि चार पहिया वाहन चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
दिल्ली के शिवभक्त कांवड़िए प्रतिवर्ष अलग-अलग व प्रेरणादायक थीम के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं। इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही इस स्पोर्ट्स कार वाली कांवड़ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के लिए राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्पोर्ट्स कार की प्रतिकृति के साथ कांवड़ यात्रा, छत पर सवार हैं भोलेनाथ
दिल्ली के नवादा निवासी दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशान्त त्यागी, रमन गहलौत, पवन कुमार व सौरभ पंडित ने बीते 28 जुलाई को हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर यात्रा शुरू की है। साढ़े पांच करोड़ रुपये कीमत की स्पोर्ट्स कार मैकलारेन की थीम कार वाली कांवड़ की छत पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जिनकी जटा से गंगा बह रही है। कार को चलते हुए हनुमान जी को दर्शाया गया है, वहीं बराबर में गणेश जी विराजमान हैं, जिन्हें सीट बेल्ट लगाते हुए दर्शा कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है।
कार के बोनट पर तिरंगा झंडा सुशोभित है और नंबर प्लेट पर महाकाल लिखा हुआ है। वहीं पर फायर सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे फायरिंग होती है। इसे शिवभक्त हाथों से खींचते हुए यात्रा कर रहे हैं। पीछे डीसीएम में म्यूजिक सिस्टम भी लगा है। यह कार दूर से देखने पर किसी सुपर कार जैसी नजर आती है।
खबरें और भी
दोस्तों का आइडिया, आठ लाख रुपये में बनी सुपर कार
शिवभक्त दीपक शर्मा ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं। दोस्तों के साथ चर्चा के दौरान भोलेनाथ के लिए कुछ अलग और यादगार करने का विचार आया था। इसके बाद मैकलारेन कार की डमी (प्रतिकृति) बनाने का फैसला लिया गया। डमी कार को तैयार करने में लगभग लगभग सात लाख का खर्च आया है। कार की फिनिशिंग और डिजाइनिंग पर खास ध्यान दिया गया है ताकि यह बिल्कुल असली दिखाई दे। उनके ग्रुप में छह शिवभक्त शामिल हैं, जो अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश
यह भी पढ़ें- मेरठ में बदला ट्रैफिक: दिल्ली-रुड़की हाईवे कांवड़ियों के लिए वन-वे, शहर में भी बदलेगी यातायात व्यवस्था
सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, सिसौना पहुंचने पर हुआ स्वागत
दीपक का कहना है कि उन्हें इतनी बड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी, लेकिन देशभर से मिल रहा प्यार बाबा भोलेनाथ का ही आशीर्वाद है। उन्होंने अगले वर्ष इससे भी अधिक भव्य और अनोखी कांवड़ तैयार करने का संकल्प जताया है।