शहनाई बजने की जगह दो घरों में पसरा मातम, प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। शादी से कुछ दिन पहले ही युवक रोहित ने अपनी प्रेमिका प्रगति की चाकू से गला रेतकर हत्य ...और पढ़ें

प्रगति और रोहित के फाइल फोटो
HighLights
युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी की, परिवारों को मंजूर नहीं था प्रेम संबंध।
आठ फरवरी को युवती और 18 को युवक की होने वाली थी शादी।
संवाद सूत्र, जागरण, जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी से चंद दिनों पहले ही जानसठ के गांव भलवा में कमरे में बंद होकर युवक ने पहले तो चाकू से गर्दन रेत कर प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर अपना गला रेत लिया। उसकी भी मौत हो गई। दोनों अनुसूचित जाति से थे और मकान आमने-सामने हैं। इनका प्रेम प्रसंग परिवार वालों को मंजूर नहीं था।
आठ फरवरी को युवती और 18 को युवक की शादी होने वाली थी। उधर, जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवती प्रगति के भाई प्रदीप की तहरीर पर आरोपित युवक रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
भलवा गांव में प्रगति और रोहित की प्रेम कहानी का भयावह अंत हो गया। जिस घर में तीन दिन बाद शहनाई बजनी थी, वहां आंगन रक्तरंजित था। प्रेमी युगल के गलत निर्णय के कारण दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है, और गांव में मातम छा गया है। हर किसी की जुबां पर यही सवाल था कि ऐसा कदम उठाने की क्या आवश्यकता थी।
गुरुवार की शाम को प्रेमी रोहित ने पहले प्रेमिका प्रगति की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की, और फिर अपनी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद प्रगति के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोग कह रहे थे कि उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग बेहद खुश थे कि प्रगति की शादी धूमधाम से होगी।
खबरें और भी
रोहित के घर का हाल भी कुछ अलग नहीं है। बेटे की मौत ने माता-पिता को तोड़कर रख दिया है। कुछ लोग प्रेम-प्रसंग, सामाजिक दबाव और जल्दबाजी में तय शादियों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण प्रगति का रिश्ता दिल्ली में जल्दबाजी में तय किया गया था, ताकि वह शादी के इस सब को भूल जाए, लेकिन किसी को शायद यह अंदाजा नहीं था कि वे जान दे देंगे।
यह भी पढ़ें- पहले प्रेमिका का गला रेता फिर खुद को चाकू मारकर युवक ने दे दी जान, यूपी में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
इकलौता बेटा था मृतक
रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, प्रगति गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करती थी। उधर, दोनों घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रगति और रोहित के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों में नाराजगी थी। स्वजन ने प्रगति का रिश्ता दिल्ली में जल्दबाजी में तय किया था, ताकि वह शादी के बाद यह सब भूल जाए। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना हो सकती है।