'मोदी-योगी मानव नहीं महामानव', डॉ. दिनेश शर्मा बोले- राष्ट्र को बूढ़ा होने से बचाना है तो अधिक संतान पैदा करें
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र को बूढ़ा होने से बचाने और 2047 तक विकसित भारत के लिए एक से अधिक संतानें पैदा करनी होंगी। उन्होंन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र को बूढ़ा होने से बचाना है तो एक से अधिक संतान पैदा करनी होगी। इससे हमारे देश में युवाओं की संख्या बढ़ेगी और तभी 2047 में विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि आज माफिया और गुंडे उत्तर प्रदेश को छोड़कर जा रहेे हैं। नहीं तो वे ऐसी जगह जाते हैं जहां से कोई लौटकर नहीं आता। डॉ. शर्मा दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे।
पचेंडा रोड पर राधिकापुरम स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में सोमवार को स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह अखंड रामायण का पाठ पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा, दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाकियू नेता गौरव टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल आदि ने स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज द्वारा लिखित पुस्तक आत्म बोध चेतना के पुष्प का विधिवत विमोचन किया।
खबरें और भी
डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म बोध का मतलब है कि संसार को सुखी कैसे बनाया जाए। श्रीभगवान आश्रम ने संन्यासी भाव को अपने अंतर्मन में जागृत किया है। सभी जातियां भारत मां की हैं। यह मुजफ्फरनगर की बहुत ही पवित्र भूमि है। यहां कोई घटना होती है तो उसका प्रभाव पूरे देश में पड़ता है। मोदी-योगी जी मानव नहीं महामानव हैं।
उन्होंने कहा कि देश में प्रजनन दर गिर रही है। हिंदुओं की तो अधिक गिर रही है। जमीन बढ़ रही परिवार घट रहा। यह नहीं चलना चाहिए। बेटा भी नौकरी पर और बहू भी नौकरी पर तो फिर घर को कौन संभालेगा। जिसके घर में बुजुर्ग है वह घर स्वर्ग है।
अध्यक्षता दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज व संचालन संदीप शर्मा ने किया। मांगेराम त्यागी, भाजपा एमएलसी सुरेश कश्यप, अजय भराला, सरदार सुखदर्शन बेदी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मनीष चौहान, विजय कौशिक, श्रीमोहन तायल, केके शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
''योगी बाबा संत हैं, जिनके एक हाथ में माला तो दूसरे में भाला''
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर: चारों तरफ से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे का प्रदेश बन गया है। भगवा और केसरिया पूरे भारत के विकास का पर्याय है। भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी।
गांधीनगर स्थित भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोई भी कानून ऐसा नहीं बन सकता जो जातियों के आधार पर भेद करता हो और जो लोगों को आपस में लड़ाता हो।
उत्तर प्रदेश के नेता एक माफिया के कुत्ते से जाकर हाथ मिलाते थे कि माफिया नाराज न हो। योगी बाबा के आने के बाद गाड़ियों में ही इनका मल मूत्र निकल जाता है। योगी बाबा संत है जिनके एक हाथ में माला तो दूसरे में भाला है। उन्होंने कहा कि जब तक आप उनके साथ हैं तक तक मोदी और योगी नहीं हटेंगे।
वार्ता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पुनीत वशिष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रूपेन्द्र सैनी, अशोक कंसल आदि मौजूद रहे।
-भूषण भास्कर
यह भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल विस्तार: भूपेन्द्र चौधरी को मुख्य भवन, अन्य मंत्रियों को बापू भवन में मिले कार्यालय