मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर रेलिंग से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत
मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक रेलिंग से टकराने से दिल्ली से हरिद्वार जा रहे जीजा-साले की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मुजफ्फरनगर में कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक दुर्घटना।
दिल्ली से हरिद्वार जा रहे जीजा-साले की मौत।
बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, गंभीर घायल।
संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक बराबर में लगी रेलिंग से टकरा गई। जिस पर सवार दिल्ली से हरिद्वार जा रहे जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वजन को सूचना दी है।
रविवार को राहुल अग्री पुत्र लाला अग्री निवासी गांव पालम दक्षिणी, दिल्ली उम्र लगभग 28 वर्ष और उसके जीजा दीपक सुनार पुत्र राम सुनार उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी बेसन टाउन बैंगलोर दक्षिणी कर्नाटक तथा हाल निवासी ज्वालाहेड़ी मार्किट पश्चिमी दिल्ली दोनों बाइक पर सवार होकर खतौली की ओर से चौधरी चरणसिंह कावड़ पटरी मार्ग से होते हुए हरिद्वार जा रहे थे।
रविवार की सुबह लगभग नौ बजे जब यह दोनों सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कृषि विभाग केंद्र के पास चितौडा वाले रास्ते के सामने पहुंचे तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर मे उनकी बाइक फिसल गई। बाइक के फिसलने से दोनों युवक गंगनहर के बराबर में लगी रेलिंग से जा टकराए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे राहुल ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरा बिना हेलमेट था।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली और दूसरे को जानसठ में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें और भी
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रेलिंग से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। प्राथमिक सूचना के आधार पर दोनों हरिद्वार घूमने जा रहे थे। स्वजन दिल्ली से चल दिए हैं।