Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में मतांतरण मामले का आरोपी मौलाना का बेटा गिरफ्तार, एक तमंचा बरामद

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर में मतांतरण मामले में मौलाना हिफजुर्रहमान के बेटे जुनैद को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

    रतनपुरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित जुनैद

    रतनपुरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित जुनैद

    HighLights

    1. मौलाना हिफजुर्रहमान के बेटे जुनैद को किया गिरफ्तार।

    2. मुजफ्फरनगर में मतांतरण मामले में मिली संलिप्तता।

    3. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से तमंचा भी बरामद।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमिया के संचालक हिफजुर्रहमान के बेटे जुैनद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मतांतरण के मामले में जांच के दौरान उसकी संलिप्तता मिली थी। उसे बुधवार को फुलत मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित मौलाना व उसके पुत्र की तलाश में दबिश दे रही है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही मतांतरण की असली कहानी का राजफाश हो सकेगा।

    रतनपुरी के गांव फुलत में स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया के संस्थापक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी, उसके पुत्र जुबैर अंसारी के विरुद्ध गांव के ही यूनुस ने हिंदू युवकों का मतांतरण करने तथा सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

    पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। इसी बीच बघरा के योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने मौलाना समेत उसके मदरसे में अवैध रूप से मतांतरण गिरोह संचालित होने का दावा किया था। दावा किया था कि आरोपित मौलाना हिंदू युवक-युवतियों का अवैध रूप से मतांतरण करता था।

    मौलाना की तलाकशुदा पुत्रवधू ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा कि मौलाना के मदरसे में मतांतरण होता था। मौलाना व उसके गुर्गे महिलाओं के यौन शोषण का वीडियो बनाने तथा प्रसारित करने की धमकी देकर मतांतरण करते थे।

    खबरें और भी

    एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि रतनपुरी पुलिस फुलत गांव के आसपास गश्त कर रही थी तभी फुलत मार्ग पर देवताओं वाले रास्ते पर युवक को आता देखकर रुकने का इशरा किया, लेकिन वह जंगल की तरफ भागने लगा। जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया।

    पूछताछ में उसने अपना नाम जुनैद अंसारी पुत्र मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी निवासी गांव फुलत बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपित जुनैद की तलाकशुदा पत्नी ने मतांतरण को लेकर मौलाना समेत उसके गिरोह पर आरोप लगाए थे।

    पुलिस ने फरार चल रहे मौलाना हिफजुर्रहमान व जुबैर अंसारी की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपित का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में 68 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मोहित बनकर ठगी करने वाला अदनान गिरफ्तार