Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में 68 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मोहित बनकर ठगी करने वाला अदनान गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM (GMT+05:30)

    साइबर पुलिस ने मुजफ्फरनगर में 68 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा किया है। आरोपी अदनान मोहित बनकर फर्जी क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट कंपनी चलाकर लोगो ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. अदनान ने मोहित बनकर 68 लाख की ठगी की।

    2. फर्जी क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट कंपनी चलाकर निवेश का झांसा दिया।

    3. साइबर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आरोपी को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। साइबर थाना पुलिस ने 68 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का राजफाश किया है। इंटरमीडिएट पास आरोपित युवक अदनान मोहित बनकर साइबर ठगी के लिए फर्जी क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट कंपनी चला रहा था।

    इस कंपनी में लोगों को निवेश का झांसा देता था। आरोपित ने सूरत से 43 तथा मथुरा से निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की थी। रकम आने के बाद उसे विभिन्न एटीएम के माध्यम से निकालता था। साइबर पुलिस आरोपित के गिरोह की तलाश में लगी है।

    निवेश का झांसा देकर बनाता था शिकार

    मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक कंपनी की जांच कराई गई। इसके माध्यम से साइबर ठगी की जा रही थी। क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट कंपनी का स्वामी मोहित कुमार निवासी गांव शेरपुर दर्शाया गया।

    इसकी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम ने जांच की। इसमें कंपनी के बैंक खाते में मोबाइल नंबर अदनान चौहान निवासी गांव सलाहपुर, थाना रोहटा, मेरठ का निकला। खाते में लगाए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेज अदनान चौहान के पाए गए।

    मंगलवार दोपहर को आरोपित अदनान रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोहित कुमार के नाम से अपना पैनकार्ड, जीएसटी पंजीकरण लिया था। मोहित बनकर वह लोगों को निवेश का झांसा देता था।

    12वीं पास है आरोपी

    बैंक खाते को साइबर ठगों के साथ मिलकर प्रयोग कर रहा था। खाते को शेयर मार्केट, क्रिप्टो करेंसी के लिए इस्तेमाल कर रहा था। साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपित 12वीं पास है।

    खबरें और भी

    पिछले एक साल से साइबर ठगों के साथ जुड़ा हुआ था। उसके बैंक खाते में सूरत से 43 लाख रुपये तथा मथुरा से 25 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- UP Police की बड़ी स्ट्राइक, ड्रोन से कानपुर में पुरानी नहर कोठी की घेराबंदी, साइबर गैंग के 12 ठग गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- दुबई का फिनटेक एप बना साइबर ठगी के पैसे को ठिकाने लगाने का प्रमुख जरिया, जांच में खुलासा