मुजफ्फरनगर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मजदूर और चार बच्चों की मौत
मुजफ्फरनगर के हबीबपुर गांव में अचानक हुई बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में मजदूर इस्लामुद्दीन और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घा ...और पढ़ें

गांव हबीबपुर में कच्चा मकान ढहने के बाद मलबा हटवाती टीम। जागरण
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। रविवार शाम एकाएक हुई बरसात के कारण गांव हबीबपुर में मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। हादसे में 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन और उसके चार बच्चों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।
दो अन्य बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 12 वर्षीय रुखसार, पांच वर्षीय अलसिफा, दो वर्षीय आहद और मात्र आठ माह का जीशान हैं। घायल बच्चों के नाम सुकैया और सुमैय्या हैं।
इस्लामुद्दीन भट्ठों और किसानों के खेतों में मजदूरी करते थे तथा घोड़ा तांगा भी चलाते थे। उनके कुल नौ बच्चे हैं। हादसा तब हुआ जब इस्लामुद्दीन की पत्नी पड़ोस में थीं। अचानक तेज बारिश के साथ मकान का छत और दीवारें ढह गईं।
मलबे में बच्चे दब गए। बुढ़ाना और फुगाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।