Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहींं दिए तो पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर के भंडूरा गांव में शराब के आदी प्रिंस उर्फ बचन ने पत्नी द्वारा पैसे न देने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शराब के लिए पैसे न मिलने पर आत्महत्या

    2. मुजफ्फरनगर में पति ने फांसी लगाई

    3. पत्नी से विवाद के बाद उठाया यह कदम

    संवाद सूत्र, जागरण, मुजफ्फरनगर। शराब पीने के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

    सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस उर्फ बचन शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे वह अपनी पत्नी सोनी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

    इसके बाद प्रिंस घर से निकल कर चला गया। प्रिंस ने जंगल में जट मुझेडा वाले रास्ते पर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। राहगीरों ने इसकी सूचना स्वजन और पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

    थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था, जो भी मजदूरी करके कमाता था, उसे शराब में खर्च कर देता था। इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय ट्रक के पहिये के नीचे आया बाइक सवार युवक, मौके पर मौत