मुजफ्फरनगर में खूनी रंजिश, जमीनी विवाद में बड़े भाई और भतीजे ने की गन्ना समिति के संचालक की हत्या
मुजफ्फरनगर में तीन बीघा पैतृक भूमि के विवाद में बड़े भाई और उसके बेटे ने तितावी गन्ना समिति के संचालक छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। समझौता वार्त ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा।
तितावी गन्ना समिति के संचालक की हत्या हुई।
समझौता वार्ता के दौरान वारदात को अंजाम दिया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। तीन बीघा भूमि के लिए बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई तितावी गन्ना समिति के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को दोनों पक्षों के बीच घेर में समझौता वार्ता चल रही थी, यहां कहासुनी के बाद आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपित पिता-पुत्र पुरकाजी थाने पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। तितावी गन्ना समिति के संचालक 65 वर्षीय कृष्ण पाल गुर्जर का अपने बड़े भाई दीपचंद गुर्जर के साथ तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर अक्सर दोनों भाइयों में कहासुनी होती थी।
कुछ दिन पहले दोनों भाइयों के बीच समाज एवं रिश्तेदारों ने बैठकर समझौता कराया था। सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे दोनों भाई घेर में बैठकर वार्ता कर रहे थे। तभी फिर कहासुनी हो गई।
मामला बढ़ने पर दीपचंद व उसके पुत्र अंशुल ने मिलकर लाइसेंसी हथियार से कृष्णपाल पर गोली चला दी। गोली कृष्णपाल की ऊपर की जेब में रखे मोबाइल को चीरती हुई सीने में धंस गई। गंभीर रूप से घायल कृष्णपाल गिर पड़े।
थाना प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कृष्णपाल को पुरकाजी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि दो भाइयों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था।
खबरें और भी
इसमें बड़े भाई दीपचंद व उसके पुत्र पर गोली चलाने का आरोप है। मृतक के पुत्र अंकित ने आरोप लगाया है कि भूमि के विवाद की रंजिश के चलते ताऊ दीपचंद, उनके बेटों और पोतों ने मिलकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।