Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में हरियाणा से चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के खालापार में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी परवेज उर्फ मोनू ने लगभग 10 महीने पहले यह बाइक हरियाण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खालापार पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा।

    2. आरोपी परवेज उर्फ मोनू ने हरियाणा से बाइक चुराई थी।

    3. उसके पास से चाकू बरामद, 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

    संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया। आरोपित ने लगभग 10 माह पहले यह बाइक हरियाणा से चोरी की थी। महीनों तक बाइक को घर में खड़े करके रखा। जैसे ही बाइक लेकर आज बाहर निकला तो पुलिस ने दबोच लिया।

    खालापार थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को फक्करशाह चौकी के पास उप निरीक्षक असगर अली चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर की सूचना मिली कि तहसील के बराबर वाली गली से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित जा रहा है।

    असगर अली ने पहुंचकर परवेज उर्फ मोनू पुत्र मेहराज निवासी दक्षिणी खालापार को दबोच लिया। उसके पास से हरियाणा नंबर की बाइक मिली, जिसे वह पैदल ही लेकर जा रहा था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने आरएस वाटरपार्क बडावदा जिला रिवाड़ी हरियाणा से लगभग 10 माह पहले चोरी की थी।

    काफी दिनों तक बाइक को घर में छिपाकर रखा। जब वह बाइक लेकर जाने लगा तो वह स्टार्ट नहीं हुई। इसलिए वह बाइक को मिस्त्री के पास लेकर जा रहा था। आरोपित ने बताया कि चाकू को वह लोगों को डराने के लिए अपने पास रखता है।

    खबरें और भी

    आरोपित मोनू के खिलाफ मंसूरपुर, नई मंडी, सिखेड़ा, नगर कोतवाली, खालापार और हरियाणा के रिवाड़ी जनपद में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता समेत अन्य गंभीर धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज है।