Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर आठ महीने बंधक बनाकर डेयरी में कराया काम, हड्डी टूटने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:50 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के एक युवक को आठ महीने तक बंधक बनाकर डेयरी में काम कराया गया। भैंसे की टक्कर से घायल होने पर उसे इलाज के बजाय रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया ...और पढ़ें

    काम कराने के बाद हड्डी टूटने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा।

    काम कराने के बाद हड्डी टूटने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा।

    HighLights

    1. युवक को आठ महीने तक बंधक बनाकर डेयरी में काम कराया।

    2. भैंसे की टक्कर से पैर और कूल्हे की हड्डी टूटी।

    3. इलाज के बजाय घायल युवक को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा।

    संवाद सूत्र, सिखेड़ा। शहर की इंद्रा कॉलोनी निवासी एक युवक को आठ महीने तक बंधक बनाकर गांव दौलतपुर में काम कराया गया। भैंसा के टक्कर मारने पर उसके पैर ओर कूल्हे की हड्डी टूट गई। उपचार कराने के बजाए उसे मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया। आरोपितों ने मेहनताना भी नहीं दिया। पीड़ित के मामा ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की मां ने आठ माह पूर्व गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

    गांव भंडूर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका साला प्रदीप शर्मा पुत्र ओमकार शर्मा निवासी इंद्रा कालोनी नवंबर 2025 को शाम के समय घर से खाना खाकर घूमने के लिए निकला था।

    उसने बताया कि तभी उसे भोपा रोड पर स्कूटी सवार व्यक्ति अपने साथ बैठाकर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में ले गए। उवहां पर आठ महीने तक बंधक बनाकर रखा। वह डेयरी पर पशुओं का काम कराते रहे। डेरी पर आठ माह तक रखा गया। काम करने से इनकार करने और घर जाने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट होती थी।

    उसने बताया कि अभी चार दिन पहले जब वह पशुओं को चारा डाल रहा था तो भैंसा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा। जिससे उसके पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई। डेरी संचालक शुक्रवार की रात मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए।

    शनिवार को उसके मामा शिवराज निवासी रामपुरी ने रेलवे स्टेशन पर देखा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित प्रदीप शर्मा की मां सुधा शर्मा ने बताया कि बेटी की गुमशुदगी थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। तभी से लगातार थाने के चक्कर काट रही थी। अब बेटा मिल गया है, इससे खुशी है, लेकिन जिस हालत में मिला है उससे दुख हो रहा है। आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    सिखेड़ा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि युवक के बंधन बनाकर कार्य कराने संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत या तहरीर मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

    तीसरी मंजिल पर रखते थे, जिससे भाग न जाए

    प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव दौलतपुर निवासी व्यक्ति उसे काम करने के बाद तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रखते थे। घर जाने या कहीं बाहर घूमने के लिए कहने पर वह उसके साथ मारपीट करते थे। उसने बताया कि आठ महीने तक उसने नारकीय जीवन जिया है। कई बार घर जाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में दो भीषण सड़क हादसे, बाइक सवार दो युवकों की मौत, हेलमेट न पहनना बना जानलेवा