मुजफ्फरनगर मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर के शाहपुर स्थित एक मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना इकबाल ने एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौलान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया।
घटना का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई हुई।
आरोपी मौलाना इकबाल को पुलिस ने पकड़ा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। एक मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया। लगभग पांच दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने आरोपित मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
70 वर्षीय मौलाना इकबाल शाहपुर स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी में पढ़ाता है। घटना को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है। आरोप है कि मदरसा कमेटी को पूरे प्रकरण का पता चल गया था, लेकिन कार्रवाई के बजाय घटना को दबाया जा रहा था।
वीडियो प्रसारित हुआ तो आरोपित मौलाना व उसके बेटे को मदरसे से भगा दिया गया। समाजसेवी हाजी इलियास कुरैशी ने बताया कि कस्बे में मुस्लिम समाज जल्द ही इस मदरसे को लेकर पंचायत करेगा, क्योंकि घटना शर्मसार करने वाली है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर होटल में घुसकर युवक-युवती से मारपीट, तीन गिरफ्तार
मदरसे के प्रबंधक शकील अंसारी से घटना के संबंध में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं की। वाट्सएप पर मैसेज भी भेजा, लेकिन जवाब नहीं दिया।