Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर: पालिका बोर्ड बैठक में 15 मिनट में 150 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पारित, 600 से अधिक फाइलों पर काम रुका

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:55 PM (IST)

    Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 15 मिनट में 155 प्रस्ताव पारित हुए, जिसमें अकुशल श्रमिकों का वेतन वृद्धि और कूड़ा निस्तारण पर ...और पढ़ें

    नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक में मौजूद सभासदों में प्रस्ताव को लेकर होती खींचतान। जागरण

    नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक में मौजूद सभासदों में प्रस्ताव को लेकर होती खींचतान। जागरण

    HighLights

    1. 600 से अधिक नामांतरण फाइलें जांच समिति बनने तक रोकी गईं।

    2. सभासदों ने टेंडर नियमों और बैठक व्यवस्था पर जताई नाराजगी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक आहूत की गई। लगभग 15 मिनट में सभासदों ने 155 प्रस्ताव पारित कर दिए। अकुशल श्रमिकों का वेतन वृद्धि के साथ कूड़ा निस्तारण करने पर सहमति जताई गई।

    हालांकि नामांतरण की 600 से अधिक फाइलों पर काम रुक गया है। इसके लिए अध्यक्ष की निगरानी में जांच समिति बनेगी। उसके बाद ही काम किया जा सकेगा। अन्य में भी लगभग 10 से अधिक पेयजल और साफ सफाई से जुड़े आएं है। सुजड़ू चौक पर बलिदानी वीर अब्दुल हमीद स्मारक बनाने की पहल अभी फाइलों में ही रहेगी।

    नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और ईओ की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आहूत की गई। बोर्ड के सचिव एवं ईओ पवन कुमार ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव संख्या 955 से लेकर 1110 तक पास किए गए। प्रस्ताव संख्या 1,111 पर नगर पालिका में नामांतरण की 600 से अधिक फाइलों को लेकर सभासदों ने विरोध जताया।

    सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ा गया था। जिसके कागजों का सत्यापन नहीं होने के बाद वह फर्जी निकला है। ऐसे ही इन नामांतरण की फाइलों को भी पारित करने से पहले सत्यापन कर लिया जाए। जिसमें सभी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर सभासदों ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की निगरानी में सात सदस्य समिति बनाने की मांग की है। तब तक इस प्रस्ताव को पुनर्विचार कर अगली बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।

    नियमों से खफा दिखे सभासद

    वार्ड नंबर 7 मल्हूपुरा के सभासद मोहम्मद खालिद ने बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया कि शहरी क्षेत्र में बिजली, पानी के छोटे-छोटे टेंडर निकाले जा रहे हैं। जिनकी राशि अधिकतम 3 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक हैं, लेकिन पालिका अधिकारी इन टेंडरों में मनमाने नियम जोड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि इन टेंडरों में ठेकेदारों से एक करोड़ से लेकर 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का टर्नओवर मांगा जा रहा है जबकि नगर पालिका के अधिनियम के किसी भी एक्ट में इस तरह का कोई नियम नहीं है।

    खबरें और भी

    कुर्सी नहीं मिलने पर सभासद का हंगामा

    नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान सभासद राजा धीमान और पारुल मित्तल को कुर्सी नहीं मिल सकी। इसको लेकर सभासदों ने विरोध जताया कहां की नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को पता होने के बावजूद भी सभासदों को पर्याप्त रूप से बैठने का स्थान नहीं दिया गया। दोनों सदस्य को कुर्सी नहीं मिलने से सभासद नाराज हो गए। इस पर अधिशासी अधिकारी ने आगामी बोर्ड बैठक में सभी व्यवस्थाओं का दुरुस्त करने का भरोसा दिया और सभासदों से इसके लिए खेत प्रकट किया।

    काली नदी पर महाराजा अजमीढ़ स्मारक की मांग

    पालिका के वार्ड 49 के सभासद मनोज कुमार वर्मा ने काली नदी पुल के निकट महाराजा अजमीढ़ स्मारक बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपए स्वीकृत करने के बाद यहां सौंदर्यकरण की भी मांग उठाई है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

    वहीं राना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने की भी मांग उठाई गई। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने विचार एवं परीक्षण करने के बाद प्रस्ताव को पहले शासन स्तर पर भेजने के बाद स्थानीय स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया।