मुजफ्फरनगर में चाची और भतीजे ने निगला जहरीला पदार्थ, दोनों के बीच अफेयर की चर्चा; मौके पर बिलखती मिली सात माह की बच्ची
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में चाची-भतीजे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोेटो।
HighLights
दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका।
संवाद सूत्र, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रिश्ते में दोनों चाची-भतीजे हैं। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धमात चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि धमात पुल के निकट गंगनहर की पटरी पर एक महिला और एक युवक अचेत अवस्था में पड़े हैं। उनके पास एक सात माह की बच्ची रो रही है। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि महिला और युवक की पहचान ग्राम भारूवाला, लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। महिला और युवक आपस में चाची-भतीजे हैं।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर बिलख रही सात माह की बच्ची को पुलिस ने उसके पिता को बुलाकर सिपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें- साहब माफ कर दो... मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगते ही गिड़गिड़ाया बदमाश
महिला ने किया गंगनहर में कूदने का प्रयास
सिखेड़ा : क्षेत्र की गंगनहर में एक महिला नहर में कूदने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाकर महिला को बचाया। कृष्णपुरी थाना खालापार निवासी महिला शनिवार की देर शाम गंगनहर पुलिस चौकी के पास पुल पर घूम रही थी। चौकी में मौजूद पुलिसवालों की उस महिला पर नजर पड़ी तो मामला संदिग्ध लगा। महिला ने पुल के किनारे आकर नहर में कूदने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के कारण महिला को नहर में कूदने से बचा लिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: पिता और चार बच्चों की मौत के बाद घर पहुंचे शव, परिवार में मचा कोहराम; हर आंख हुई नम
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है। बेटियों की पढ़ाई के कारण अपने स्वजन के साथ मनमुटाव चल रहा है। जिसके कारण वह आत्महत्या करने के इरादे से गंग नहर के पुल पर आई थी। महिला के स्वजन को खबर कर थाना बुलाया गया और उनके सुपुर्द कर दी गई।