Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवर की मौत के बाद महिला ने पत्नी बताकर हड़पा एक्सीडेंट क्लेम, मुकदमा दर्ज

    By Sonu Dhimal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar News : एक महिला और उसके पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार महिला ने अपने अविवाहित देवर की मौत के बाद खुद को उसकी पत्नी बता ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर निवासी महिला व उसके पति पर धोखाधड़ी करने का आरोप

    2. उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

    संवाद सूत्र, जागरण, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कासमपुर खोला निवासी एक युवक ने गांव की एक महिला व उसके पति पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त महिला ने अपने देवर की मौत के बाद उसकी पत्नी बताकर न्यायालय काे गुमराह करते हुए एक्सिडेंट क्लेम हड़प लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कासमपुर खोला निवासी शीशांक शर्मा पुत्र अजय कुमार शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही राजपाल सिंह पुत्र स्व. जगवीर सिंह व उसकी पत्नी शोभा पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    शीशांक के अनुसार राजपाल का सगा छोटा भाई यशपाल सिंह अविवाहित था तथा आठ दिसंबर 2008 को देवल गांव के पास बस दुर्घटना में घायल होने के बाद 19 दिसंबर को यशपाल सिंह की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद राजपाल ने रामराज थाने में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

    आरोप है कि राजपाल और उसकी पत्नी शोभा ने फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को मेरठ कलियागढ़ी का निवासी व शोभा को यशपाल की पत्नी तथा अपने दोनों पुत्रों प्रिंस उर्फ शेखर व सोनू को यशपाल के पुत्र बताकर मेरठ की कोर्ट में याचिका दायर की थी और 18 जुलाई 2011 को कोर्ट ने 3.65 लाख रुपये क्लेम देने के आदेश दिए थे।

    यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में एक लड़की से शादी करने पहुंचे दो दूल्हे, लोग रह गए हैरान; मौके पर हुआ हंगामा

    जिसके बाद शोभा ने न्यायालय को गुमराह करते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर मृतक यशपाल की पत्नी बनकर क्लेम लिया था। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हनी ट्रैप गैंग का राजफाश, लोगों के विरुद्ध रेप व छेड़छाड़ के झूठे केस कराते थे दर्ज, महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार