100 गाड़ियां चोरी कर चुके चोर पकड़े; UP, दिल्ली व बिहार में दिया वारदातों को अंजाम, सरगना 'बकरा' मेरठ का निवासी
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस और एसओजी ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह यूपी, दिल्ली, बिहार से 100 से अधिक गाड़ ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय वाहन चोरी के आरोपित। सौ. पुलिस
HighLights
बदमाश वाहन चोरी कर उसके पंजीकरण नंबर को देते थे बदल।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने चोरी की कार, हथियार व नकदी की बरामद।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में सरगना समेत अंतरराज्यीय वाहन गिरोह पकड़ा है। बदमाश वाहन चोरी कर उसके पंजीकरण नंबर को बदल देते थे। यह चोरी के वाहनों को शराब बेचने और अवैध कारोबार करने वालों को बेचते थे। यह यूपी, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों से अब तक 100 गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। बदमाशों के कब्जे से चोरी की क्रेटा कार सहित दो तमंचे, नगदी बरामद हुई हैं।
पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को थाना सिविल लाइंस प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और एसओजी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन मार्ग के निकट क्रेटा कार आती देख रुकने का इशारा किया। चालक ने कार को बैक कर उसे दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन खेत में घुसकर कार धंस गई।
कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कर टीम ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों में सरगना आस मोहम्मद उर्फ पप्पू उर्फ बकरा निवासी पूर्वी अहमद जली कोठी थाना देहली गेट मेरठ, अजय तोमर निवासी गांव बाली थाना बड़ौत बागपत हाल निवासी गली नंबर वाई-तीन लक्ष्मी नगर नई दिल्ली, अरुण पंवार उर्फ पिन्टू निवासी गांव रामपुर मोटी थाना सरूरपुर मेरठ तथा तोहसीफ निवासी शास्त्री नगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान हैं।
एसएसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं। यह चोरी के वाहन पर फर्जी आरसी लगाकर उसे दूर-दराज के राज्य में शराब के ठेकों, अवैध कारोबार करने वालों को बेचते थे।
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी समेत पांच आरोपितों की 4.55 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, एक हजार लोगों से निवेश के नाम पर जमा कराए 40 करोड़
नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे बदमाश
एसएसपी ने बताया कि 10 मार्च को प्रीति नारंग पत्नी हरीश नारंग निवासी गांधी कालोनी की क्रेटा कार को जानसठ रोड पर बैंक्वेट हाल के बाहर से चोरी किया गया था। पुलिस इसकी छानबीन में लगी तो सीसीटीवी कैमरों से साफ हुआ था कि चोरी की कार राजस्थान भेजी गई है। मेरठ के आस मोहम्मद ने वाहन चोरी करने का गिरोह बना रखा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो मेरे पास हैं...' फोन सुनकर व्यापारी के उड़े होश
यही चोरी की गाड़ियों और सामान को बेचता था। बुधवार दोपहर को चोरी की क्रेटा कार को बदमाश तोहसीफ डिलीवरी करने आया था। पकड़े गए अजय तोमर पर 34, आस मोहम्मद पर 13 और अरुण पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।