Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR से लग्जरी गाड़ियां चुराकर म्यांमार में बेचने वाले गिरोह का UP पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपित गिरफ्तार

    By Pradeepmittal Mittal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:27 PM (IST)

    Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराकर म्यांमार बेचने वाले एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोरी के आरोपित व बरामद कारें। जागरण

    मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोरी के आरोपित व बरामद कारें। जागरण

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में एक घायल समेत चार आरोपित गिरफ्तार।

    2. पांच लग्जरी कार, असलहा और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद।

    संवाद सूत्र, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर से लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर उन्हें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर म्यांमार तक बेचने वाले वाहन चोर गिरोह का राजफाश किया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपित घायल हो गया।
    कांबिंग में उसके तीन साथियों को असलहा समेत गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर पांच कार, असलहा, नंबर प्लेट आदि सामान बरामद किया है।

    इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि सूचना मिली थी कि विज्ञाना मार्ग स्थित एक खंडहर में चोरी की गाड़ियां छुपाई गई हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपित पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ और अन्य तीन को कांबिंग में गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल आरोपित राजू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया और अन्य आरोपितों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर एक थार, एक स्कार्पियो, दो ब्रेजा और एक मारुति आल्टो व फर्जी नंबर प्लेटें और वाहन चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।

    यह भी पढ़ें- बरसात से बचने को दुकान की छत पर चढ़ गया सांड़; उतारने के प्रयास में शेड टूटने से नीचे गिरा

    पकड़े गए आरोपित राजू सिंह उर्फ नेपाली निवासी हरिद्वार, अनिल निवासी बुलंदशहर, आसिफ कमाल निवासी पश्चिम वर्धमान, बंगाल और मोहित कौशिक निवासी बुलंदशहर हैं।

    पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर से गाड़ी चुराकर इंजन व चेसिस नंबर बदलते और बंगाल, बिहार, मणिपुर, असम होते हुए आसिफ कमाल के माध्यम से म्यांमार में बेचते थे। विज्ञाना मार्ग के खंडहर में भी चोरी के वाहन एकत्र किए थे और आज उन्हें भेजने का प्लान था। आरोपित राजू पर 10, अनिल पर 17, मोहित पर दो और आसिफ कमाल पर चार मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलटी, इसमें सवार थे तीन पुलिसकर्मी

    यह भी पढ़ें- 'सुशील मूंछ को मिला है राजनैतिक संरक्षण, इसलिए पुलिस की पकड़ से बाहर'; कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी