Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में आठ बदमाशों को दबोचा, फायरिंग के दौरान दो को लगी गोली

    By Sonu Dhimal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:01 PM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल आठ शातिर अपराधियों को ग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गिरोह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।

    2. आसपास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था गिरोह

    संवाद सूत्र, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गंगनहर पुल के निकट लूट की बड़ी योजना बना रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। इस दौरान भाग रहे छह अन्य बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया।

    g6

    इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि एक सूचना के बाद रविवार की रात करीब दो बजे पुलिस टीम कुतुबपुर गंगनहर पुल के पास पहुंची, जहां बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़े। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के अन्य छह सदस्यों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

    पकड़े गए घायल बदमाशों की पहचान मेरठ निवासी आरिफ और साजिद के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों में मेरठ निवासी इकरामुद्दीन, दिल्ली के बटला हाउस निवासी राशिद और बिजनौर निवासी मुजाहिद, शादाब, अकील अहमद व जीशान शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस ने मौके से बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और छह तेज धारदार चाकू बरामद किए हैं। घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं।

    यह भी पढ़ें- केक के विवाद में हुए तीन कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार, एक आरोपित को भागने का प्रयास करने पर लगी पुलिस की गोली

    घायल बदमाशों, आरिफ और साजिद पर पूर्व में लूट, चोरी और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के एक-एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह  और आपराधिक घटना की फिराक में था।

    पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि बाकी आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।