Reel बनाने वाले ध्यान दें! अब ये एक गलती और होगा सख्त एक्शन, आईजी ने कर दिया क्लियर
उत्तर रेलवे के सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और यात्रियो ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे सुरक्षा बल के आईजी पंकज गंगवार व अन्य अधिकारी। जागरण
HighLights
आईजी पंकज गंगवार ने मुजफ्फरनगर स्टेशन का निरीक्षण किया।
ट्रेनों के सामने रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई।
आरपीएफ कर्मियों की समस्याएं सुनीं, गश्त बढ़ाने के निर्देश।
संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आइजी) पंकज गंगवार ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, यात्रियों की सुरक्षा और आरपीएफ की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने आरपीएफ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और उनकी समस्याएं भी सुनी।
शुक्रवार के आईजी पंकज गंगवार ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आईजी पंकज गंगवार ने कहा कि ट्रेनों से जुड़ी आत्महत्याओं की घटनाओं को रेलवे पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। आत्महत्या संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
साथ ही ट्रेनों के सामने खड़े होकर या रेलवे ट्रैक पर रील बनाने जैसे खतरनाक कृत्यों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। रेलवे हर वर्ग की सेवा के लिए है, इसलिए इसे किसी भी प्रकार से टारगेट बनाना न सिर्फ गलत है बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।
खबरें और भी
किसानों से आग्रह किया है कि अगर उनकों रेलवे विभाग से संबंधित कोई समस्या नहीं है, तो रेल रोको आंदोलन या ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन न किया जाए। सुरक्षा सम्मेलन के दौरान आईजी ने आरपीएफ कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कर्मचारियों को रेलवे प्रशासन की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए कहा कि अनुशासन, सतर्कता और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की नींव है। इस दौरान सुरक्षा आयुक्त चेतन, सहायक सुरक्षा आयुक्त शंकर सिंह गबरियाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीत गौतम, जीआरपी के थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।