Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कीटनाशकों के कारण सुरक्षित नहीं सब्जियों का सेवन; बचना चाहें तो ये टिप्स अपनाएं

    By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    कृषि विज्ञानियों ने बताया कि सब्जियां कीटनाशकों के कारण पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें खाने से पहले 1-1.5 घंटे नमक के पानी में भिगोने और किसानों क ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में रसायन स्प्रे का डेमो देता कर्मचारी (सबसे दाएं) और मंचासीन कृषि विज्ञानी। सौजन्य : कृषि विभाग

    मुजफ्फरनगर में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में रसायन स्प्रे का डेमो देता कर्मचारी (सबसे दाएं) और मंचासीन कृषि विज्ञानी। सौजन्य : कृषि विभाग

    HighLights

    1. सब्जियों को पकाने से पहले नमक के पानी में भिगोया जाना चाहिए।

    2. किसानों को संतुलित कीटनाशक प्रयोग करने की सलाह दी गई।

    3. प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अच्छी सेहत के लिए चिकित्सक परामर्श देते हैं कि खाने में अधिक से अधिक सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, कृषि विज्ञानियों ने कहा है कि सब्जियां पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें खाने योग्य बनाने के लिए पकाने से पहले कम से एक घंटा नमक के पानी में अवश्य भिगोएं, इससे घातक कीटनाशक का असर कम हो जाता है। वहीं किसानों से अपील की कि कीटनाशक का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें। दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रतिबंधित कीटनाशक की बिक्री न की जाए।

    कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में सोमवार को ग्रो सेफ फूड अभियान के तहत प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसका विषय रहा रसायनों का अनसमझा प्रयोग मानव अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी। उप निदेशक कृषि रक्षा विकास कुमार ने कहा कि फसलों पर रसायनों का अनसमझा और अनियंत्रित प्रयोग ने मानव के जीवन को खतरे में डाल दिया है।

    किसानों को प्रतिबंधित कीटनाशकों का कतई प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही प्रत्येक किसान को प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी होनी चाहिए। इसके विकल्प के रूप में लाइट ट्रेप, फेरोमोन ट्रेप और पीले चिपचिपे (स्टिकी) ट्रेप जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के प्रति जागरूक होना होगा।

    जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने कीटनाशी विक्रेताओं को हिदायत दी कि वे नियमों के अनुसार ही कीटनाशी दवाओं की बिक्री करें। किसानों को रसीद अनिवार्य रूप से दें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    बृजेश कुमार ने किसानों के समक्ष कीटनाशक स्प्रे का प्रदर्शन किया, जिसके माध्यम से सुरक्षित तरीके से कीटनाशकों के प्रयोग की विधि बताई। कृषि वैज्ञानिक डा. सविता ने कहा कि सब्जियों को कीटनाशकों के प्रभाव से मुक्त करने के लिए पकाने से पहले नमक के पानी में 1 से 1.5 घंटा भिगोकर अवश्य रखें। कार्यक्रम में कलर मार्क से कीटनाशी की पहचान की जानकारी दी। पटल प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सभी का किसानों और कृषि विज्ञानियों का आभार जताया।