Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल की छात्रा पर लगा टीचर के पर्स से 10 रुपये चुराने का आरोप, डांट से आहत होकर फांसी लगाकर दे दी जान

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर में चौथी कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा ने शिक्षिका के पर्स से 10 रुपये चोरी करने के आरोप और डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पिता ने शिक्षकों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

     सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. छात्रा के पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।

    2. पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। चोरी के आराेप एवं शिक्षकों की डांट से आहत कक्षा चौथी की 10 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पर शिक्षिका के पर्स से 10 रुपये चोरी करने का आरोप है।

    इस सम्बध में शिक्षकों ने उसके पिता को फोन कर चोरी करने का घटनाक्रम बताया था। देर रात को पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर विरोध जताया तथा शिक्षक और शिक्षिका के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    नई मंडी के गांव पचेंडा निवासी 10 वर्षीय छात्रा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा थी। बुधवार को वह विद्यालय में पढ़ने गई थी। आरोप है कि स्कूल में उसने शिक्षिका के पर्स से 10 रुपये चोरी कर बैग में रख लिए। इसकी जानकारी होने पर शिक्षिका ने उसे डांंट दिया। बाद में स्कूल में तैनात दूसरे शिक्षक को छात्रा की हरकत की जानकारी दी।

    जिस पर शिक्षक ने छात्रा के पिता को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। दोपहर को घर पहुंची छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में स्कूल में अपमानित होने के बाद आहत छात्रा द्वारा जान देने की चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

    देर रात को छात्रा के पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। जिसमें कहा कि उसकी 10 साल की बेटी कक्षा चौथी की छात्रा थी। लगभग 12 बजे शिक्षिका ने उसे फोन कर उसकी बेटी द्वारा 10 रुपये चोरी करना बताया था। उसके द्वारा बेटी को समझाकर घर भेजने के लिए शिक्षिका से कहा था।

    खबरें और भी

    आरोप हैै कि शिक्षिका ने चोरी वाली बात शिक्षक को बता दी। उसके बाद शिक्षक और शिक्षिका ने बेटी की पिटाई करने के साथ उसे अपमानित किया। इससे आहत छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर नई मंडी आनंददेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचंद को मामले की जांच सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बालिका ने पैसे चुराए थे। जिसके चलते उसके स्वजन को विद्यालय बुलाकर जानकारी दी। स्वजन बालिका को घर ले गए थे। विद्यालय में बालिका को नहीं डांटा गया था।
    -संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर।