मुजफ्फरनगर में मंदिर जा रही किशोरी का रेहड़े में फंसा दुपट्टा, दम घुटने से मौत
मुजफ्फरनगर में मंदिर जा रही एक 17 वर्षीय किशोरी की दुपट्टा रेहड़े में फंसने से दम घुटने से मौत हो गई। परिवार ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव अपने सा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गांव बिहारगढ मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही किशोरी का दुपट्टा अचानक से रेहड़े में फंस गया, जिससे किशोरी को फंदा लग गया। आनन फानन में उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर सनसनी फैल गई। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में विक्की का परिवार सरकंडों की घास से छाज बनाने का कार्य करता है। वह अक्सर गांव बिहारगढ़ स्थित मां काली के मंदिर में पूजा के लिए जाते रहते हैं।
रविवार की सुबह सानिया 17 वर्ष अपने मामा राहुल, माता सोनी, भाई कुणाल, बहन शालू आदि के साथ आटो रेहड़ा में बैठकर बिहारीगढ़ मां काली मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। रेहड़ा को मामा राहुल चला रहा था।
जैसे ही वह बिहारगढ़ मार्ग पर मोरना से थोड़ा आगे पहुंचे तो सानिया के गले में पड़ा दुपट्टा अचानक रेहडा की शाफ्ट में लिपट गया, जिससे सानिया के गले में पड़ा दुपट्टे का फंदा लग गया और दम घुटने से वह अचेत हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।