'मैं एक्टर नहीं हूं' आठ मई को होगी सिनेमाघरों में रिलीज, दमदार भूमिका में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निर्मित ...और पढ़ें

(फाइल फोटो)
HighLights
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' 8 मई को रिलीज होगी।
भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मात्र डेढ़ करोड़ में फिल्म का निर्माण किया।
संवाद सूत्र, जागरण, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं, आगामी आठ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता और नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने दूरभाष पर बताया कि साइड हीरो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म बालीवुड में एक अनूठा प्रयोग है।

फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि मात्र डेढ़ करोड़ रुपये के सीमित बजट में तैयार हुई इस फिल्म की शूटिंग जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में एक छोटी यूनिट के साथ की गई है, जबकि कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हुआ है। इस फिल्म को दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और पुणे जैसे चार प्रमुख शहरों समेत 100 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। नवाजुद्दीन के साथ इस फिल्म में कई नए कलाकारों ने भी अभिनय किया है। छोटे बजट की इस फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में भारी उत्सुकता है।
बतौर निर्माता रिलीज होने वाली फैजुद्दीन सिद्दीकी की यह पहली फिल्म है। नवाजुद्दीन और फैजुद्दीन मूल रूप से बुढ़ाना के मोहल्ला काजीवाड़ा के रहने वाले हैं। पैतृक आवास पर आना-जाना रहता है। वर्तमान में दोनों मुम्बई में है। बीते दिनों इन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कृषि भूमि खरीदी थी।