Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में कुत्ते के काटने से लगभग 30 लोग घायल, उपचार के लिए पहुंचे सीएचसी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    जानसठ के गढ़ी गांव में एक आवारा मादा कुत्ते ने लगभग 30 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार सुबह बाइक से काम पर जा रहे लोगों पर कुत्ते ने हमला क ...और पढ़ें

    जानसठ क्षेत्र के गांव गढ़ी में हमला कर बाइक सवारों को घायल करती आवारा मादा कुत्ता : जागरण

    जानसठ क्षेत्र के गांव गढ़ी में हमला कर बाइक सवारों को घायल करती आवारा मादा कुत्ता : जागरण


    HighLights

    1. जानसठ के गढ़ी गांव में आवारा कुत्ते का हमला।

    2. लगभग 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

    3. घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया।

    संवाद सूत्र, जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव गढ़ी में लगभग 30 लोगों को आवारा मादा कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। स्वजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें उपचार देकर ओर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया।

    शनिवार की सुबह लगभग नो बजे गांव गढ़ी निवासी इंदर, असफाख, शिवम्, अमन, मोनिका, फरमान, अरुण, यश, मोहित, राजीव पाल व गांव खलवाड़ा व मोहलकी के कुछ लोग बाइक पर सवार होकर जानसठ काम पर जा रहे थे। उसी समय सड़क पर मौजूद आवारा मादा कुत्ते ने उन पर बारी बारी से हमला कर दिया।

    कुत्ते ने हमला कर बाइक पर जा रहे लोगों के पैरों पर काट लिया। कुत्ते के काटने से वह सभी घायल हो गए। कई लोगों के पैर तो काफी दूर तक फट गए। लोगों ने शोर मचाया तो रास्ते पर कुत्ते के काटने का पता चला। घायलों में से अधिकतर लोग उपचार के लिए सीएचसी जानसठ पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तथा एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया।

    एसडीएम राजकुमार भारती ने कहा कि कल अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे को बुलाकर उन्हें कस्बे व कस्बे के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कहा जाएगा। जिससे कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो।

    खबरें और भी